
ताकाइची, कोइज़ुमी या हयाशी... इशिबा की जगह कौन बनेगा जापान का अगला पीएम?
AajTak
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने लगातार चुनावों में हार का दबाव बढ़ने के कारण इस्तीफा देने का फैसला किया है. उनके इस्तीफे के बाद सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) में नए नेता के लिए मुकाबला शुरू होगा. संभावित उत्तराधिकारी साने ताकाइची, शिंजिरो कोइज़ुमी और योशिमासा हयाशी हैं, जबकि विपक्षी नेता योशीहिको नोडा और युइचिरो तामाकी भी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं.
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने रविवार को कहा कि वे अपनी पार्टी के दबाव में आकर अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं. उन पर लगातार चुनावों में हार की ज़िम्मेदारी लेने का दबाव बढ़ रहा था. दरअसल, हाल ही में उच्च सदन के चुनाव में हुई हार के बाद पार्टी में उनके इस्तीफे की मांग शुरू हो गई थी. इशिबा के इस्तीफे के बाद उनकी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) में नए नेता के लिए मुकाबला शुरू होगा, जिसे प्रधानमंत्री बनने के लिए संसद में वोटिंग से चुना जाएगा. चूंकि सत्ताधारी गठबंधन ने संसद के दोनों सदनों में अपना बहुमत खो दिया है, इसलिए ये तय नहीं है कि LDP अध्यक्ष ही प्रधानमंत्री बनेगा. हालांकि दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के नेता के तौर पर विपक्षी पार्टी के नेता के प्रधानमंत्री बनने की संभावना बहुत कम मानी जा रही है.
ये नेता ले सकते हैं इशिबा की जगह
1. साने ताकाइची (उम्र- 64 साल)
साने ताकाइची पीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रही हैं. वह सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की नेता हैं. अगर वह पार्टी अध्यक्ष चुनी जाती हैं, तो वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी. वह एलडीपी की अनुभवी नेता हैं और पहले आर्थिक सुरक्षा और आंतरिक मामलों की मंत्री रह चुकी हैं. पिछले साल उन्होंने एलडीपी नेतृत्व के लिए इशिबा से मुकाबला किया था लेकिन हार गईं थीं. साने ताकाइची अपने रूढ़िवादी विचारों के लिए जानी जाती हैं, जैसे युद्धोत्तर जापानी संविधान में बदलाव का समर्थन करना. ताकाइची बैंक ऑफ जापान की ब्याज दर बढ़ाने के विरोध और अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए खर्च बढ़ाने की वकालत के लिए भी प्रसिद्ध हैं.
2. शिंजिरो कोइज़ुमी (उम्र- 44 साल)
शिंजिरो कोइज़ुमी एक मशहूर राजनीतिक परिवार के उत्तराधिकारी हैं. वह भी पीएम पद की रेस में हैं. अगर नतीजे उनके पक्ष में रहे तो वह आधुनिक जापान में सबसे युवा प्रधानमंत्री बन सकते हैं. पिछले साल उन्होंने एलडीपी नेतृत्व की दौड़ में भाग लिया और खुद को सुधारक के रूप में पेश किया, जो घोटालों से प्रभावित पार्टी में जनता का विश्वास बहाल कर सके. कोइज़ुमी कोलंबिया विश्वविद्यालय से पढ़े हैं, इशिबा के कृषि मंत्री रहे और चावल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के प्रयास में शामिल थे. अपनी कैबिनेट में केवल पर्यावरण मंत्री के रूप में कोइज़ुमी ने 2019 में जापान से परमाणु रिएक्टर हटाने की वकालत की थी. उस साल उन्होंने कहा था कि जलवायु नीति को “कूल” होना चाहिए, जिससे उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी थी. हालांकि बैंक ऑफ जापान और व्यापक आर्थिक नीति पर उनके विचारों के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








