
ताइवान में लैंड होते ही चीन ने धमकाया, US स्पीकर नैंसी पोलेसी ने दिया ये बयान
AajTak
ताइवान (Taiwan) में नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) के लैंड होते ही चीन ने धमकी दी है. चीन ने कहा कि हम अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय करेंगे. वहीं नैंसी पेलोसी ने कहा कि हमारी यात्रा अमेरिका की नीतियों का उल्लंघन नहीं है. ये यात्रा जीवंत लोकतंत्र का समर्थन है. हालांकि चीन (China) ने नैंसी पेलोसी की यात्रा को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है.
अमेरिकी सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान पहुंच गई हैं. ताइवान में नैंसी के लैंड होते ही चीन ने धमकी दी है. चीन ने नैंसी पेलोसी की ताइवान की यात्रा के जवाब में कहा है कि हम अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करेंगे. साथ ही कहा कि अमेरिकी कांग्रेस अमेरिकी सरकार का हिस्सा है, लिहाजा उन्हें अमेरिकी सरकार की विदेश नीति का सख्ती से पालन करना चाहिए.
वहीं ताइवान पहुंचने के बाद नैंसी पेलोसी की भी पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है. उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा अमेरिका की नीतियों का उल्लंघन नहीं है. ये यात्रा जीवंत लोकतंत्र का समर्थन है.
पेलोसी की ताइवान यात्रा चीन-अमेरिका संबंधों की राजनीतिक नींव को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाएगी. चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति ने कहा कि हम नैंसी की यात्रा का कड़ा विरोध और निंदा करते हैं.
वहीं नैंसी पेलोसी ने कहा कि हमारी ताइवान यात्रा किसी भी तरह से अमेरिका की नीति के खिलाफ नहीं है. हमारे प्रतिनिधिमंडल की ताइवान यात्रा ताइवान के जीवंत लोकतंत्र का समर्थन करने के लिए है. वहीं चीन ने कहा कि गंभीर परिणामों के लिए अमेरिका जिम्मेदार होगा.
चीन की मीडिया के मुताबिक स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी की पेलोसी से मिलने की कोई योजना नहीं है. चीन ने पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर भी नाराजगी जताई है. इतना ही नहीं चीन ने कहा कि यदि अमेरिका गलत तरीके से कार्रवाई करने पर जोर देता है, तो इससे उत्पन्न होने वाले किसी भी गंभीर परिणाम के लिए अमेरिका ही जिम्मेदार होगा.
दरअसल चीन ताइवान को अपना इलाका मानता है, उसने अमेरिका को पहले ही चेतावनी दी थी कि उसका कोई भी प्रतिनिधि ताइवान जाने की हिम्मत नहीं करे. लिहाजा चीन के लड़ाकू विमानों ने चारों तरफ से ताइवान को घेर लिया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









