
ताइवान को ड्रैगन ने फिर धमकाया... चीनी सेना के 18 फाइटर जेट्स की घुसपैठ, PLA नेवी भी एक्टिव
AajTak
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने खुलासा किया है कि चीन ने एक बार फिर सैन्य दबाव बढ़ाया है. 26 चीनी फाइटर जेट्स और 6 नेवी शिप्स ताइवान के आसपास देखे गए, जिनमें से 18 विमानों ने ताइवान स्ट्रेट की मीडियन लाइन पार कर ADIZ में प्रवेश किया.
ताइवान और चीन के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंचता दिख रहा है. ताइवान के रक्षा मंत्रालय (MND) ने शनिवार को बताया कि सुबह 6 बजे तक चीन के 26 सैन्य विमानों और 6 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) के जहाजों की गतिविधि ताइवान के आसपास दर्ज की गई.
ताइवान रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन 26 विमानों में से 18 ने ताइवान स्ट्रेट की मीडियन लाइन पार की और ताइवान के उत्तरी, मध्य और दक्षिण-पश्चिमी एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में प्रवेश किया. मंत्रालय ने कहा कि चीनी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई और ताइवान की सशस्त्र सेनाओं ने स्थिति के अनुरूप जवाब दिया.
यह भी पढ़ें: US-Taiwan Trade Deal: ट्रंप की इस चाल से चीन बेचैन, अमेरिका ने ताइवान के साथ मिलकर कर दिया ये बड़ा खेल!
इससे एक दिन पहले शुक्रवार को भी चीन की ओर से इसी तरह की सैन्य गतिविधि देखी गई थी. उस दिन कुल 23 चीनी लड़ाकू विमानों को ताइवान के आसपास उड़ान भरते हुए पकड़ा गया था, जिनमें से 17 विमानों ने मीडियन लाइन पार कर ADIZ में घुसपैठ की थी. इन विमानों में J-10 फाइटर जेट, H-6K बॉम्बर और KJ-500 जैसे एडवांस एयरक्राफ्ट शामिल थे.
चीन लगातार कर रहा एयर-सी ट्रेनिंग
यह गतिविधि चीनी नेवी जहाजों के साथ संयुक्त एयर-सी ट्रेनिंग के तहत की गई थी. इसी दिन तड़के एक और घटना सामने आई, जब 11 चीनी विमान और 5 नेवी शिप ताइवान के आसपास एक्टिव पाए गए. इनमें से 9 विमानों ने उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी ADIZ में प्रवेश किया, जिसके बाद ताइवान की सेना को अलर्ट पर रखा गया.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








