
तहव्वुर राणा के पाकिस्तान कनेक्शन की होगी जांच, भारत ने अमेरिका से मांगी मदद
AajTak
तहव्वुर राणा वही शख्स है, जिसका नाम 26/11 मुंबई हमले की खतरनाक साजिश से जुड़ा है. वो इस आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी रहा है.
26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से जुड़ी हुई बड़ी खबर है. भारत ने मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच में अमेरिका से मदद मांगी है.
इस संबंध में एनआईए ने अमेरिकी अधिकारियों को औपचारिक रूप से सवाल भेजे हैं ताकि राणा के पाकिस्तानी-कनाडाई मूल के संबंधों की जानकारी मिल सके. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में अमेरिका की ओर से जवाब का इंतजार है.
लंबे समय से अमेरिका में बंद राणा को 10 अप्रैल 2025 को अमेरिकी मार्शल्स ने दिल्ली लाकर एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) के हवाले कर दिया था. राणा पर भारत में कुल 10 गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज है. इन धाराओं में हत्या, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होना और भारत में साजिश रचना जैसे संगीन आरोप शामिल हैं.
बता दें कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से समुद्री रास्ते भारत पहुंचे 10 आतंकवादियों ने मुंबई में हमला किया था. करीब 60 घंटे तक चले हमले में ताज होटल, ओबेरॉय होटल, शिवाजी टर्मिनस और नरीमन हाउस यहूदी केंद्र को निशाना बनाया गया था.
इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए थे. अब सबकी निगाहें 7 अगस्त पर टिकी हैं, जब पटियाला हाउस कोर्ट यह साफ करेगा कि तहव्वुर राणा को अपने परिवार से बातचीत कर निजी वकील रखने की अनुमति दी जाएगी या नहीं. हालांकि, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) तथा तिहाड़ जेल प्रशासन ने अपने जवाब में उसे अनुमति नहीं दिए जाने की बात कही है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









