
तहव्वुर राणा की गिरफ्तारी से पाकिस्तान में हड़कंप, आतंकी की खुली जुबान
AajTak
मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की भारत में गिरफ्तारी से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. राणा की पूछताछ से पाकिस्तानी सेना और ISI की भूमिका उजागर होने की संभावना है. हमले के दौरान कराची में बने टेरर कंट्रोल रूम से दहशतगर्दों को निर्देश दिए गए थे. राणा की गिरफ्तारी को ट्रंप और मोदी के बीच हुई डील का नतीजा माना जा रहा है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











