
तहखाने, गुंबद, दीवारें... ज्ञानवापी के कोने-कोने की जांच कर रही ASI, जानें अब तक क्या-क्या मिला?
AajTak
ASI टीम आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर ज्ञानवापी के सर्वे को अंजाम दे रही है. 3डी मैपिंग, स्कैनिंग, हाईटेक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के जरिए 'सबूत' जुटाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में IIT कानपुर से एक्सपर्ट की टीम को GPR (ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार) मशीन से सर्वे के लिए बुलाया गया है. इस तकनीक से खुदाई किए बिना जमीन के नीचे जांच की जाएगी.
Gyanvapi ASI Survey: वाराणसी में ज्ञानवापी के सर्वे का काम जारी है. ASI की टीम द्वारा किए जा रहे इस सर्वे का आज सातवां दिन है. ज्ञानवापी परिसर के बाहरी हिस्से, गुंबद से लेकर तहखानों तक की जांच-पड़ताल और नापजोख हो रही है. आज (9 अगस्त) IIT कानपुर से एक्सपर्ट की टीम भी ज्ञानवापी पहुंच रही है. बीते दिन ASI के मेंबर्स ने ऊपर चढ़कर गुंबद की पैमाइश की थी. आइए जानते हैं अब तक किन-किन जगहों का सर्वे हुआ और वहां से क्या-क्या 'सबूत' मिले?
बता दें कि ASI टीम आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर ज्ञानवापी के सर्वे को अंजाम दे रही है. 3डी मैपिंग, स्कैनिंग, हाईटेक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के जरिए 'सबूत' जुटाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में IIT कानपुर से एक्सपर्ट की टीम को GPR (ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार) मशीन से सर्वे के लिए बुलाया गया है. इस तकनीक से खुदाई किए बिना जमीन के नीचे जांच की जाएगी.
ज्ञानवापी की दीवारों पर अंकित निशान, उसकी प्राचीनता, कलाकृतियां, मिट्टी के सैंपल, पत्थर के टुकड़े, कथित तौर मिली टूटी प्रतिमा जैसी चीजों को ASI ने बतौर सैंपल जमा किया है. साथ ही डिजिटल नक्शे के जरिए ज्ञानवापी के स्ट्रक्चर को समझने की कोशिश की जा रही है. आज श्रृंगार गौरी की दीवार और छत ढलान का सर्वे भी किया जाएगा.
ज्ञानवापी सर्वे में अब तक क्या-क्या मिला?
हिंदू पक्ष की ओर से दावा किया गया कि ASI के सर्वे में ज्ञानवापी के तहखाने में मंदिर से जुड़ी कलाकृतियां मिली हैं. दीवारों पर त्रिशूल, कलश, कमल और स्वास्तिक के निशान मिले हैं. हालांकि, इसको लेकर मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति ने जताई है. उन्होंने सर्वे को लेकर लीक हो रही खबरों पर नाराजगी व्यक्त की है.
ये भी पढ़ें- VIDEO: ज्ञानवापी के गुंबद पर पहुंची ASI की टीम, देखें किस तरह से हो रहा सर्वे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










