
तस्वीरों में देखें कैसी है Kia Carens; स्पेशियस केबिन, 6 एयरबैग जैसे फीचर्स
AajTak
Kia India ने अपनी नई 7-सीटर एसयूवी किआ कारेन्स (Kia Carens) का वर्ल्ड प्रीमियर गुरुवार को कर दिया. ये इंडियन मार्केट में कंपनी की चौथी कार होगी जिसका आधिकारिक लॉन्च 2022 की शुरुआत में होने की उम्मीद है. उसी समय कंपनी इसकी कीमत भी रिवील करेगी. लेकिन अभी कंपनी ने इसकी पहली झलक पेश की है तो तस्वीरों में देखें अंदर से ये कैसी दिखती है और कितने फीचर्स से लैस है ये कार...
Kia India ने अपनी नई 7-सीटर एसयूवी किआ कारेन्स (Kia Carens) का वर्ल्ड प्रीमियर गुरुवार को कर दिया. ये इंडियन मार्केट में कंपनी की चौथी कार होगी जिसका आधिकारिक लॉन्च 2022 की शुरुआत में होने की उम्मीद है. उसी समय कंपनी इसकी कीमत भी रिवील करेगी. लेकिन अभी कंपनी ने इसकी पहली झलक पेश की है, तो तस्वीरों में देखें अंदर से ये कैसी दिखती है और कितने फीचर्स से लैस है ये कार...
कंपनी ने Kia Carens का एक्सटीरियर लुक काफी बोल्ड बनाया है. इसका डिजाइन कंपनी की ‘अपोजिट्स यूनाइटेड’ फिलोसॉफी पर बेस्ड है. फ्रंट ग्रिल के ऊपरी हिस्से और लोअर बंपर पर क्रोम फिनिश दिया गया है. ये कार के लुक को टाइगर फेस की तरह दिखाता है. कैरेक्टर लाइन्स कार के साइड प्रोफाइल को बोल्ड बनाती हैं.
Kia Carens में लगे क्रिस्टल कट एलॉय व्हील इसके लुक को शानदार बनाते हैं. इसमें 16 इंच के डुअल टोन व्हील दिए गए हैं. इसके अलावा क्राउन ज्वैल हैडलैंप, स्टामैप डीआरएल, स्टारमैप एलईडी टेल लैंप, ब्लैक प्रीमियम ग्लॉस कलर की रीयर स्किड प्लेट इसे अनोखा लुक देती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












