
तस्वीरों में देखें, अंदर-बाहर से कैसी दिखती है नई TATA PUNCH कार
AajTak
Tata Motors ने अपनी नई Micro SUV Tata Punch से आज पर्दा उठा दिया है. इसकी बुकिंग भी आज से शुरू हो गई है, ग्राहक 21000 रुपये देकर TATA PUNCH बुक करा सकते हैं.
Tata Motors ने अपनी नई Micro SUV Tata Punch से आज पर्दा उठा दिया है. इसकी बुकिंग भी आज से शुरू हो गई है, ग्राहक 21000 रुपये देकर TATA PUNCH बुक करा सकते हैं.
कंपनी फेस्टिव सीजन में पंच (Punch) के जरिये परचम लहराने की तैयारी में है. कीमतों को लेकर अभी तक कंपनी ने खुलासा नहीं किया है. उम्मीद की जा रही है कि देश की कंपनी टाटा बेहद कम कीमत में इस कार को पेश कर सकती है. ताकि बाजार में TATA Punch की मजबूत पकड़ हो.
टाटा पंच को प्रीमियम हैचबैक ऑल्ट्रोज की तर्ज पर अल्फा प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है. इसमें 16 इंच की डुअल टोन अलॉय व्हील्ज देखने को मिलेंगी. बाकी इसमें पावरफुल इंजन और कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे, जो कि ग्राहकों को आकर्षित करने में सफल साबित हो सकते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











