
तवांग में झड़प के बीच जर्मनी ने कहा, भारत के अलावा कोई और देश नहीं कर सकता चीन का मुकाबला
AajTak
अरुणाचल प्रदेश में एलएसी के पास चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प पर जर्मन राजदूत एकरमैन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि यह एक चिंता विषय है. उन्होंने यह भी कहा कि विकास के लिहाज से देखें तो भारत के अलावा कोई अन्य देश नहीें है जो चीन का सामना कर सकता है.
जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प चिंता का विषय है और वहां अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का उल्लंघन नहीं होना चाहिए. जर्मन राजदूत ने यह भी कहा कि भारत और जर्मनी दोनों देश रूस और चीन के मुद्दों को लेकर एक-दूसरे से संपर्क में हैं.
चीन का सामना करने वाला भारत के अलावा कोई देश नहींः जर्मन
यूरोपीय यूनियन और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जर्मन राजदूत ने कहा, "हम यह चाहते हैं कि यह समझौता हो. एफटीए के कारण भारत से हमारे व्यापारिक रिश्ते में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिलेगा." फिलिप एकरमैन ने कहा कि जर्मनी चीन पर बहुत अधिक निर्भर है. हमें बाकी देशों के साथ भी व्यापार बढ़ाना होगा. जर्मन राजदूत ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि भारत हमारी प्राथमिकता में उतना नहीं है जितना होना चाहिए.
जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने साफ करते हुए कहा कि विकास, आबादी और अन्य पहलुओं के लिहाज से देखें तो भारत के अलावा कोई अन्य देश नहीं है जो चीन का मुकाबला कर सके. उन्होंने कहा कि कारोबार की बात आती है तो लोग अभी भी मलेशिया या वियतनाम की ओर देखते हैं. मुझे समझ में नहीं आता है कि वे ऐसा क्यों करते हैं? शायद इसकी एक वजह भारत में संरक्षणवादी माहौल का होना और नियामक से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं.
सीमा विवाद चिंता का विषयः जर्मन राजदूत
एलएसी के पास हुई झड़प पर जर्मन राजदूत ने कहा कि हमारे पास इस घटना को लेकर पूरी जानकारी नहीं है. लेकिन हमने जो मीडिया रिपोर्टस में पढ़ा है उससे यह कह सकते हैं कि हम इसको लेकर चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि मैं जो देख रहा हूं वो हिंसा है. पहले से ही पश्चिमी देशों में हिंसा है, अब पूर्वी क्षेत्र में हिंसा हो रही है. मुझे लगता है कि यह एक चिंता का विषय है.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










