
तलाक लेकर प्रेमी संग रहने लगी महिला, शादी की बात पर लिव-इन पार्टनर ने कर दिया मर्डर
AajTak
26 अगस्त की सुबह नांगलोई के एक घर में महिला की लाश मिली थी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मकान मालिक ने बताया था कि महिला तलाक के बाद अपने प्रेमी और बच्चों के साथ रह रही थी. इसके बाद पुलिस ने महिला के प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.
दिल्ली में एक शख्स ने अगस्त में अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी थी. इसके बाद से वो फरार था. 7 राज्यों में दबिश देने के बाद पुलिस ने अब उसे दिल्ली में अरेस्ट किया है. इस दौरान पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को लिव-इन पार्टनर की हत्या करने की वजह बताई.
दरअसल, बिहार में समस्तीपुर के रहने वाले पंकज कुमार महतो (39 साल) का तमन्ना (32) से अफेयर था. दोनों लिव-इन में रहते थे. महिला उस पर पत्नी को तलाक देने और बच्चों को छोड़ने की बात कहती थी. इस पर दोनों के बीच बहस भी होती थी.
तलाक के बाद मेहतो के साथ रह रही थी महिला
इसी बीच 26 अगस्त की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नांगलोई में एक किराए के मकान में महिला की लाश पड़ी है. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पूछताछ में तमन्ना के मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि वो तलाक के बाद मेहतो और अपने बच्चों के साथ रह रही थी.
आरोपी की तलाश में 7 राज्यों में पुलिस ने की छापेमारी
इस पर पुलिस ने मेहतो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. इससे पहले पुलिस उस तक पहुंचती, वो फरार हो गया. पुलिस उपायुक्त (आउटर दिल्ली) ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गईं. 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और जम्मू-कश्मीर में छापेमारी की गई.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











