
तलाकशुदा दोस्त से रचाई थी दूसरी शादी, कौन हैं अरिजीत की पत्नी? लाइमलाइट से हैं दूर
AajTak
अरिजीत सिंह इस समय चर्चा में हैं. उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है. ऐसे में लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने को बेकरार हैं. आइए आज सिंगर की पर्सनल लाइफ से आपको रूबरू कराते हैं...
अरिजीत सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन चुनिंदा सिंगर्स में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी रूहानी आवाज और गायकी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. अरिजीत के गाने सीधा दिल को छू लेते हैं. मगर करियर के पीक पर सिंगर ने अचानक प्लेबैक सिगिंग छोड़ने का ऐलान करके हर किसी को हैरान कर दिया है. अरिजीत के इस फैसले से फैंस समेत सेलेब्स का भी निराश और हैरान हैं.
पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं अरिजीत
अरिजीत के गाने भले ही हमेशा चार्टबीट में टॉप पर बने रहते हैं. मगर अपनी पर्सनल लाइफ को वो काफी सीक्रेट रखते हैं. कम ही लोग जानते हैं कि अरिजीत ने दो शादियां की हैं. दरअसल, पहली पत्नी से उनका तलाक हो गया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी चाइल्डहुड स्वीटहार्ट को अपनी जिंदगी की रानी बनाया. आइए जानते हैं कि अरिजीत सिंह की लव स्टोरी, शादी और दोनों पत्नियों के बारे में...
कौन हैं अरिजीत की दूसरी पत्नी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत ने जनवरी 2014 में अपने बचपन की दोस्त कोयल रॉय संग शादी रचाई थी. दोनों ने पश्चिम बंगाल के त्रिपाठी मंदिर में बेहद सादगी से एक दूसरे का हाथ थामा था. उनकी इस शादी में सिर्फ दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे. अरिजीत की पत्नी कोयल मीडिया और शोबिज की चकाचौंध से दूर ही रहती हैं. वो काफी सादगी से रहना पसंद करती हैं.
अरिजीत और कोयल दोनों की ही एक दूसरे से ये दूसरी शादी है. कोयल को लेकर ज्यादा जानकारी तो मौजूद नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत संग शादी के वक्त कोयल भी तलाकशुदा थीं. पहले पति से उनकी एक बेटी भी है, जो अब अरिजीत के साथ ही रहती है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











