
तरनतारन: क्लासरूम में गोली मारकर किया था छात्रा का मर्डर, अब आरोपी छात्र प्रिंस की इलाज के दौरान मौत
AajTak
तरनतारन के माई भागो लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र ने सहपाठी छात्रा की क्लासरूम में गोली मारकर हत्या कर दी थी और फिर खुद को भी गोली मार ली थी. हालांकि वो इस वारदात में बच गया था. लेकिन अब अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी छात्र की मौत हो गई. जानिए पूरी कहानी.
पंजाब के तरनतारन में उस दिन किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि लॉ कॉलेज की एक क्लास में अचानक खौफनाक मंजर देखने को मिलेगा. वो दिन था 9 फरवरी का. जब उस्मा गांव में मौजूद माई भागो लॉ कॉलेज में पढ़ाई चल रही थी. छात्र-छात्राएं अपनी-अपनी सीटों पर बैठे थे, माहौल बिल्कुल सामान्य था. इसी दौरान प्रथम वर्ष के छात्र प्रिंस राज ने ऐसा कदम उठाया कि पूरा पंजाब हिल उठा.
क्लासरूम में अचानक दो गोलियों की आवाज गूंजी और चीख-पुकार मच गई. महज दो सेकेंड में एक होनहार छात्रा की जिंदगी तमाम हो चुकी थी. और कहानी यहीं नहीं रुकी, क्योंकि आरोपी छात्र ने भी खुद को गोली मार ली थी. वो गंभीर रूप से जख्मी था. अस्पताल में भर्ती था. लेकिन गुरुवार को उसने भी दम तोड़ दिया.
आरोपी छात्र ने अस्पताल में तोड़ा दम आरोपी 20 वर्षीय प्रिंस राज को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था. उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) जगदीप सिंह ने पीटीआई को बताया कि बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई. इस तरह यह दो जिंदगियों का दर्दनाक अंत हो गया. पहले गोली लगने से छात्रा की मौके पर मौत हुई और फिर आरोपी ने भी दम तोड़ दिया. इस खबर ने पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैला दी. दोनों परिवारों पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.
CCTV में कैद खौफनाक मंजर घटना की पूरी वारदात क्लासरूम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में दिखा कि प्रिंस राज, संदीप कौर और एक अन्य छात्रा तीनों साथ बैठे थे. आसपास अन्य छात्र भी मौजूद थे और माहौल सामान्य दिख रहा था. अचानक प्रिंस अपनी सीट से उठा और बैग से पिस्टल निकाली. उसने बिना कुछ कहे संदीप कौर के सिर से सटाकर गोली चला दी. इससे पहले कोई कुछ समझ पाता. बिना देर किए उस लड़के ने उसी पिस्टल से खुद को भी सिर में गोली मार ली. साथ बैठी छात्रा ने घबराकर संदीप को हिलाया, लेकिन वह बेसुध पड़ी थी.
दहशत में भागे छात्र जैसे ही गोली की आवाज आई, क्लासरूम के बाहर अफरा-तफरी मच गई. कुछ छात्र दौड़कर अंदर आए, लेकिन अंदर का मंजर देखकर सहम गए. संदीप कौर जमीन पर पड़ी थी और उसका खून बह रहा था. प्रिंस भी फर्श पर गिरा हुआ था. यह दृश्य इतना डरावना था कि कई छात्र वहां से भाग खड़े हुए. कॉलेज प्रशासन और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई. कुछ ही देर में पूरा परिसर पुलिस छावनी में बदल गया. देखें लाइव मर्डर का खौफनाक वीडियो-
परिवार का गंभीर आरोप संदीप कौर के परिवार ने इस घटना को अचानक नहीं बताया. परिजनों का दावा है कि प्रिंस काफी समय से उसे परेशान कर रहा था. एक बार वह उसका पीछा करते हुए घर तक भी पहुंच गया था. परिवार के मुताबिक, संदीप कौर की सगाई हो चुकी थी और जल्द शादी होने वाली थी. उनका कहना है कि लगातार उत्पीड़न के कारण यह भयावह घटना घटी. परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. इस आरोप ने मामले को और गंभीर बना दिया.

बिहार में इस वक्त सियासी भूचाल मचा हुआ है...जो नीतीश कुमार बिहार में सीएम पद का पर्याय बन चुके थे उन्होंने अचानक राज्यसभा का रूख कर दिया और अपने पीछे कई सवाल छोड़कर चले गए...सवाल ये कि अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...सीएम-डिप्टी सीएम को लेकर क्या फॉर्मूला तैयार होगा...नीतीश के बेटे को क्या जिम्मेदारी मिलेगी. देखें शंखनाद.

बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अहम बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे घटनाक्रम से झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण सबक सीखेंगी. राजेश ठाकुर ने यह भी बताया कि राजनीतिक बदलावों का प्रभाव सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि इससे अन्य राज्यों की राजनीति पर भी असर पड़ता है.

Flight Lieutenant Purvesh Duragkar Nagpur: असम के पहाड़ों में हुए एक दर्दनाक हादसे ने देश के एक होनहार पायलट को हमसे छीन लिया है. नागपुर के रहने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के शहीद होने की खबर से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा शहर शोक में डूबा है. 28 वर्षीय पुरवेश सुखोई Su-30 फाइटर जेट क्रैश में वीरगति को प्राप्त हुए.










