
तमिलनाडु में PM मोदी के काफिले को दिखाए काले गुब्बारे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज
AajTak
अलागिरी ने X पर लिखा कि मैं पुलिस के अपमानजनक व्यवहार की कड़ी निंदा करता हूं, जिसने कानून और व्यवस्था के अंदर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विरोध करने की कोशिश करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया. ऐसे कार्यों को लोकतंत्र विरोधी माना जाता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को चेन्नई में जोरदार स्वागत हुआ था, वहीं युवा कांग्रेस के तीन सदस्यों ने उनके काफिले को ब्लैक बैलून (काले गुब्बारे) दिखाए थे. इस घटना के बाद माउंट रोड थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता राजा विक्रमन समेत दो अन्य कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के काफिले को काले गुब्बारे दिखाए थे, साथ ही नारेबाजी भी की थी.
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के अध्यक्ष केएस अलागिरी ने PM मोदी के आगमन के दौरान एससी विंग के अध्यक्ष सांसद रंजन कुमार सहित पार्टी के अन्य नेताओं को प्रिवेंशन कस्टडी में रखने के लिए पुलिस की आलोचना की.
अलागिरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मैं पुलिस के अपमानजनक व्यवहार की कड़ी निंदा करता हूं, जिसने कानून और व्यवस्था के अंदर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विरोध करने की कोशिश करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया. ऐसे कार्यों को लोकतंत्र विरोधी माना जाता है.
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है. इससे पहले पीएम मोदी देश के कई मंदिरों में जाकर दर्शन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों तमिलनाडु के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने रामेश्वरम में समुद्र में पवित्र डुबकी लगाई. इससे पहले वह त्रिची में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन किया था. प्रधानमंत्री मोदी तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद रामेश्वरम पहुंचे. यहां उन्होंने श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा की.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










