
तमिलनाडु में बापू की प्रतिमा हटाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन, कई कांग्रेसी हिरासत में
AajTak
कांग्रेस सांसद ज्योति मणि और अन्य नेताओं ने बापू की प्रतिमा के स्ट्रक्चर को कमजोर बताते हुए आरोप लगाया कि यह गिर भी सकती है. प्रदर्शन की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन समाप्त कराने की कोशिश की.
तमिलनाडु में कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव के लिए अभी कार्यक्रम का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सियासी पारा चढ़ने लगा है. अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस सांसद ज्योति मणि समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के करूर में 70 साल पुरानी महात्मा गांधी की प्रतिमा को जिला प्रशासन ने हटवा दिया था. इस जगह बापू की एक नई प्रतिमा लगाई जानी है. कांग्रेस सांसद ज्योति मणि और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता जिला प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई का विरोध कर रहे थे. शनिवार को करूर लाइट हाउस कॉर्नर पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











