
तमिलनाडु में एंटी इनकंबेंसी नहीं, डीएमके की यूपीए राज में भूमिका कोई नहीं भूला- नड्डा
AajTak
जेपी नड्डा ने कहा कि तमिलनाडु में लोग UPA सरकार के शासन के भ्रष्टाचार को भूले नहीं हैं. तमिलनाडु में DMK के पक्ष में कोई लहर नहीं है और AIDMK के खिलाफ कोई माहौल नहीं है.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंडिया टुडे साउथ एन्क्लेव 2021 में कहा कि तमिलनाडु का चुनाव हमारे लिए दक्षिण में खुद को साबित करने का अवसर है. जेपी नड्डा ने कहा कि 2019 के बाद से तमिलनाडु की राजनीति और एनडीए के इमेज में काफी बदलाव आया है. पीएम मोदी की कई योजनाओं को तमिलनाडु में सफलतापूर्वक लागू किया गया है. एआईएडीएमके सरकार ने पूरी ईमानदारी के साथ इसे प्रदेश में चलाया है. इसलिए अब जमीनी स्तर पर भी काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. खासकर अगर मैं कोरोना महामारी प्रबंधन की बात करूं तो केंद्र सरकार के द्वारा जो भी सुविधाएं दी गईं, उसे तमिलनाडु में पूरी तरह लागू किया गया. अगर मैं वैक्सीनेशन की भी बात करूं तो इसे तमिलनाडु में सफलतापूर्वक लागू किया गया. जेपी नड्डा ने कहा कि तमिलनाडु में लोग UPA सरकार के शासन के भ्रष्टाचार को भूले नहीं हैं. तमिलनाडु में DMK के पक्ष में कोई लहर नहीं है और AIDMK के खिलाफ कोई माहौल नहीं है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी संघवाद, राष्ट्रवाद और क्षेत्रीय आकांक्षाओं में भी विश्वास करती है. पीएम मोदी तमिलनाडु के साहित्य और संस्कृति को न केवल राष्ट्रीय मंच पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी लेकर गए हैं.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









