
तमिलनाडु: बेटी ने की इंटर कास्ट मैरिज, गुस्साए ससुर ने दामाद को उतार दिया मौत के घाट
AajTak
तमिलनाडु के डिंडीगुल में ऑनर किलिंग का दर्दनाक मामला सामने आया है. नीलकोट्टई में 24 वर्षीय रामचंद्रन की उनकी पत्नी आरती के पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी. आरती का आरोप है कि हत्या की वजह उनकी अलग जाति में शादी थी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरती सभी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी है.
तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में रविवार को ऑनर किलिंग का मामला सामने आया, जहां एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने उसके पति की सिर्फ अलग जाति में शादी करने की वजह से बेरहमी से हत्या कर दी.
मृतक 24 वर्षीय रामचंद्रन डेयरी उद्योग में काम करता था और काम के सिलसिले में गणपतिपट्टी की रहने वाली आरती से मिला था. दोनों के बीच तीन साल का प्रेम संबंध था. परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी कर ली थी. आरती ने बताया कि उसके परिवार ने कई बार पति को जान से मारने की धमकी दी थी.
ससुर पर लगा दामाद की हत्या का आरोप
शादी के कुछ महीने बाद दोनों को लगा कि सब कुछ सामान्य हो गया है और वे शांतिपूर्वक रह रहे थे. रविवार को रामचंद्रन जब कुलीपट्टी गांव काम पर जा रहा था, तभी कुत्थथुपट्टी के पास आरती के पिता चंद्रन ने रास्ता रोककर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. मौके पर ही रामचंद्रन की मौत हो गई.
सूचना मिलने पर नीलकोट्टई पुलिस पहुंची और शव को जिला सरकारी अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने चंद्रन को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन आरती का आरोप है कि हत्या में और लोग भी शामिल हैं. वह सभी की गिरफ्तारी तक अपने पति का शव लेने से इनकार कर रही है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









