
तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक चाय की दुकान में घुसा; 5 की मौत
AajTak
तमिलनाडु के पदुक्कोट्टई जिले के पास शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस दौरान हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए. ट्रक ड्राइवर को ड्राइविंग करते समय झपकी आ गई थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.
तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई में भीषण सड़क हादसा हुआ है. त्रिची-रामेश्वरम राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुआ है जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए. हादसा शनिवार तड़के पुदुकोट्टई जिले के नमनसमुथिरम में हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक चाय की दुकान में घुस गया और इस दौरान यहां सड़क किनारे तीर्थयात्री खड़े हुए थे. घायल लोगों को पुदुक्कोट्टई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है.
सीमेंट से लदा हुआ था ट्रक
जिस ट्रक से यह हादसा हुआ उसमें सीमेंट लदा हुआ था और इसी दौरान वह खड़े अन्य वाहनों से टकरा गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई. सबरीमाला मंदिर के कई तीर्थयात्री दुकान पर चाय पी रहे थे तभी यह हादसा हुआ. चाय की दुकान के पास खड़ी एक कार और एक अन्य दोपहिया वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
शिवगंगा की तरफ जा रहा था ट्रक
हादसे में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी पुदुक्कोट्टई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रखा गया गया है. घायल हुए उन्नीस अन्य लोगों को भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां मरीज भर्ती थे. प्रारंभिक जांच के आधार पर, पुलिस ने इंडिया टुडे को बताया कि गाड़ी चलाते समय कथित तौर पर सो जाने के बाद सीमेंट ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया. यह ट्रक अरियालुर से शिवगंगा की ओर जा रहा था. मामले में आगे की जांच जारी है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








