
तमिलनाडुः राहुल गांधी आज कन्याकुमारी का करेंगे दौरा, नाव रैली में लेंगे हिस्सा
AajTak
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की दक्षिण भारत की यात्रा जारी है. वह सोमवार को तमिलनाडु के दौर पर होंगे, जहां उन्हें कई चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होना है. राहुल गांधी कन्याकुमारी में रहेंगे, जहां स्कूली छात्रों से रू-ब-रू होंगे. वहीं वह थेंगापट्टनम में मछुआरों की नाव रैली में हिस्सा लेंगे.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की दक्षिण भारत की यात्रा जारी है. वह सोमवार को तमिलनाडु के दौर पर होंगे, जहां उन्हें कई चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होना है. राहुल गांधी कन्याकुमारी में रहेंगे, जहां स्कूली छात्रों से रू-ब-रू होंगे. वहीं वह थेंगापट्टनम में मछुआरों की नाव रैली में हिस्सा लेंगे. कन्याकुमारी की यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों से मिलेंगे. कई नाकों पर उनके स्वागत का भी कार्यक्रम तय है, जहां वह लोगों को संबोधित भी करेंगे. तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल की अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी केंद्र से सत्तारूढ़ बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा रहे हैं.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









