
'तब भारतीय सेना ही आई...', अमेरिकी अधिकारी ने किस घटना का जिक्र कर की तारीफ
AajTak
अमेरिका के एक सरकारी अधिकारी ने हूतियों के हमले से जहाजों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना की तारीफ की है. उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर बात करते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर कोई बातचीत नहीं हो रही लेकिन दोनों व्यापार को और बढ़ाने पर बात कर रहे हैं.
अमेरिका के ऊर्जा संसाधन राज्य सहायक सचिव जेफ्री आर पायट ने सोमवार को हूतियों के खिलाफ भारतीय नौसेना की कार्रवाई की सराहना की और कहा कि यह एक व्यापक क्षेत्र में सुरक्षा प्रदाता के रूप में भारत की क्षमता को दिखाता है. उन्होंने कहा कि भारत के इस कदम से अमेरिका को भी फायदा होता है.
इजरायल-हमास लड़ाई के कारण चल रहे वैश्विक संकट के बीच ऊर्जा सुरक्षा में भारत-अमेरिका संबंधों पर समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'हम अंतरराष्ट्रीय प्रणाली में अभूतपूर्व उथल-पुथल के दौर से गुजर रहे हैं. वैश्विक कंटेनर शिपिंग के रास्ते को बदल दिया गया है. भारतीय नौसेना एक टैंकर जहाज को बचाने के लिए आगे आई जो हूतियों के मिसाइल हमले में जल रहा था. उस जहाज को बचाने के लिए केवल भारतीय नौसेना ही सामने आई. यह एक सुरक्षा प्रदाता के रूप में भारत की क्षमता को दिखाता है जिससे अमेरिका को भी फायदा होता है.'
भारत और अमेरिका के बीच मुक्त व्यापार समझौतों पर पायट ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमलोग भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर किसी तरह की बातचीत फिलहाल नहीं कर रहे हैं. लेकिन दोनों ही देश मिलकर व्यापारिक रिश्तों को और गहरा करने को लेकर अहम बातचीत कर रहे हैं.'
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के व्यापार संबंध रोटी की तरह नहीं बल्कि अब ये संबंध बड़े और फूलकर पूड़ी जैसे हो गए हैं.
अपने हालिया भारत दौरे को लेकर पायट ने कहा, 'उच्च तकनीक के क्षेत्र में भारत के साथ हमारे सहयोग का एक अहम हिस्सा iCET फ्रेमवर्क में हमारा सहयोग है. हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने हाल ही में फैसला किया है कि इस फ्रेमवर्क को और मजबूत करने के लिए वो इसमें महत्वपूर्ण खनिजों और क्लीन एनर्जी तकनीक को भी शामिल करेंगे. हम अन्वेषण के क्षेत्र में अपने प्रयोगशालाओं के बीच सहयोग को और आगे ले जाने कr चाह रखते हैं.'
पायट ने अपने हालिया भारत दौरे में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के संबंध में उन्होंने कहा, 'उनके साथ मैंने व्यापक मुद्दों पर चर्चा की जिसमें ऊर्जा सुरक्षा के साझा हित, वैश्विक ऊर्जा बाजार की स्थिरता, रूस की यूक्रेन पर कार्रवाई से हुए प्रभाव को बेअसर करना शामिल है. हमने इस दौरान लाल सागर, ईरान की गतिविधियों, वेनेजुएला और तेल बाजार में चल रहे हर तरह के व्यवधानों पर बात की, विशेष रूप से भारत और अमेरिका एक-दूसरे को राह दिखा रहे हैं. इन बाजारों में हमारे साझा हित हैं.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









