
तब्लीगी जमात मामले में मीडिया रिपोर्टिंग पर SC नाराज, कहा- सब कुछ सांप्रदायिक
AajTak
तब्लीगी जमात मामले में मीडिया रिपोर्टिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नाराजगी जताई. चीफ जस्टिस एनवी रमणा ने कुछ मीडिया आउटलेट्स पर इस घटना को सांप्रदायिक एंगल देने पर आलोचना की है.
तब्लीगी जमात (Tablighi Jamaat) मामले में मीडिया रिपोर्टिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नाराजगी जताई. कोर्ट ने इस मामले का सांप्रदायिकरण करने की आलोचना की. चीफ जस्टिस एनवी रमणा (CJI NV Ramana) ने कुछ मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्टिंग की आलोचना की. उन्होंने कहा कि उन्हें ये नहीं समझ आ रहा है कि हर चीज और विषय को सांप्रदायिक रंग क्यों दे दिया जाता है?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











