
'तगड़ी कमाई', इन कामों के लिए पति को 'किराए' पर देती है महिला
AajTak
दूसरे लोगों के घर में छोटे-मोटे काम करने के लिए महिला अपने पति को किराए पर देती है. महिला का कहना है कि उनका बिजनेस खूब फल-फूल रहा है और उन्हें अच्छी कमाई हो रही है. हाल यह है कि पति पूरी तरह से बुक चल रहे हैं. पहले कपल को उम्मीद नहीं थी कि बिजनेस इतना अच्छा चलेगा.
पति को कथित तौर पर 'किराए' पर देने वाली एक महिला का कहना है कि इससे उन्हें अच्छी कमाई हो रही है. दूसरे लोगों के घर के छोटे-मोटे काम करवाने के लिए महिला, पति की सेवाएं मुहैया कराती है. 38 साल की लॉरा कहती हैं कि उनके पति 3700 रुपए प्रति घंटे तक की कमाई कर रहे हैं.
लॉरा का कहना है कि उनके पति, कुछ समय के लिए दूसरे लोगों के घर में जाकर छोटे-मोटे काम कर सकते हैं. लॉरा ने कहा कि पूरे दिन काम करने के लिए पति की फीस 23 हजार रुपए है.
ब्रिटेन में रहने वाली 38 साल की लॉरा यंग, तीन बच्चों की मां हैं. अपने पति को 'किराए' पर देने का आइडिया उन्हें पॉडकास्ट सुनकर आया था. पति जेम्स को किराए पर भेजने के लिए लॉरा ने ऐप पर विज्ञापन दिया है. उन्होंने बताया कि उनके पति पेंटिंग, सजावट के काम, टाइलिंग से जुड़े काम वगैरह कर सकते हैं.
लॉरा ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि लोग उनकी हंसी उड़ाएंगे, लेकिन पहले ही दिन पति को क्लाइंट मिल गया. इसके बाद उन्होंने Six Day Working शुरू कर दी. लॉरा ने कहा कि उनके पति नवम्बर के मध्य तक पूरी तह बुक किए जा चुके हैं.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने इस बात की उम्मीद नहीं की थी कि उनका बिजनेस इतना शानदार तरीके से चल पड़ेगा. वहीं इस कपल ने क्रिसमस के मौके पर फेस्टिवल लाइट इंस्टॉल करने की सर्विस भी शुरू की है. इसके तहत वह घर के अंदर और बाहर दोनों ही जगह लाइट लगाएंगे.
लॉरा ने कहा, इस बात की आशा नहीं थी कि उनका काम इस तरह चल पड़ेगा. हमें काम करते हुए चार महीने हुए हैं, अब हम उस प्वाइंट पर पहुंच चुके हैं जहां इतना काम आ रहा है कि जेम्स को सप्ताह में 6 दिन काम करना पड़ रहा है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











