
'तंग आ गया हूं, मुझे बंद कर दो...', अकेलेपन से परेशान 5 बच्चों का पिता, जेल के गेट पर डाला डेरा
AajTak
स्पेन का एक 60 साल का शख्स इन दिनों चर्चा में है. दरअसल वह एक जेल के गेट पर डेरा डाले हुए है और खुद को कैद में डालने की गुहार लगा रहा है. इसके पीछे उसने जो कारण बताया वह और भी हैरान करने वाला है.
कोई अपराध करने पर लोगों को जेल में डाल दिया जाता है. हालांकि, बड़े अपराध करने के बाद भी लोग इस कैद या सजा से बचना ही चाहते हैं. लेकिन हाल में एक 60 साल का शख्स तब चर्चा में आया जब वह खुद को जेल भेजने की गुहार लगाने लगा. स्पेन के ग्रेनाडा के 60 वर्षीय जस्टो मार्केज़, मलागा में अल्हौरिन डे ला टोरे जेल के बाहर कई दिनों से खड़े हैं, इस उम्मीद में कि एक दिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति मिलेगी.
कई दिनों से जेल के बाहर खड़ा है
जेल के बाहर खड़े एक तख्ती लिए हुए उनका फोटो खींचा गया है, जिस पर लिखा है, "मैं जेल जाना चाहता हूं". उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वह पहले ही जेल वार्डन से मिल चुके हैं, जिन्होंने अब तक उन्हें स्वैच्छिक कारावास से इनकार किया है.
'24 घंटे अकेले रहने से तंग हूं'
उम्र के इस पड़ाव पर मार्केज कथित तौर पर कैंसर, अवसाद, चिंता और हृदय की समस्याओं से पीड़ित हैं. उन्होंने कहा कि वह दिन के 24 घंटे अकेले रहने से परेशान हो चुके हैं और अब उन्हे लगता है कि जेल उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प है.
'कहीं मदद नहीं मिल रही'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












