
डिस्चार्ज हुए गोविंदा, अस्पताल से निकलकर फैन्स से मिले, देर रात बिगड़ी थी तबीयत
AajTak
अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद गोविंदा को बीती रात हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. मगर आज उन्हें डिस्चार्ज मिल गया है. गोविंदा ने अस्पताल से निकलने के बाद फैंस से मुलाकात भी की.
गोविंदा के फैंस के लिए गुड न्यूज है. एक्टर को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. अस्पताल से घर जाते हुए गोविंदा ने पैप्स को मुस्कुराकर पोज भी दिए और वेव भी किया. गोविंदा को फिट और हेल्दी देख फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं.
गोविंदा के वकील ने दी जानकारी
गोविंदा के वकील और खास दोस्त ललित बिंदल ने इंडिया टुडे को एक्टर की हेल्थ के बारे में जानकारी दी है. ललित ने बताया कि गोविंदा के टेस्ट की रिपोर्ट्स नॉर्मल आई हैं. घबराने की कोई बात नहीं है, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है.
गोविंदा की सेहत के बारे में डॉक्टर्स ने क्या कहा?
ललित बिंदल ने गोविंदा के बारे में जानकारी देते हुए कहा- गोविंदा पिछले एक महीने से काफी ज्यादा बिजी हैं. इसी वजह से शायद वो बेहोश हुए. पिछले कुछ दिनों का उनका बिजी शेड्यूल भी उनकी तबीयत खराब होने की एक वजह थी.
'डॉक्टर ने उन्हें आराम करने और डाइट का ठीक से ध्यान रखने की सलाह दी है. वो अब घर पर हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं. उन्होंने अपने चाहनेवालों की सभी शुभकामनाओं के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है.'

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










