
ड्रोन शूट के बाद क्या अमेरिका और ईरान जंग की ओर बढ़ रहे... बातचीत से पहले बढ़ी टेंशन
AajTak
अरब सागर में अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर के करीब पहुंचे ईरानी ड्रोन को अमेरिकी फाइटर जेट ने मार गिराया. ये घटना ऐसे वक्त हुई जब वॉशिंगटन-तेहरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत की तैयारी चल रही है. सवाल उठ रहा है कि क्या ड्रोन शूटडाउन तनाव को फिर भड़काएगा.
अरब सागर में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर सतह पर आ गया है. अमेरिकी सेना ने पुष्टि की है कि उसने ईरान का एक निगरानी ड्रोन मार गिराया, जो अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर बढ़ रहा था. यह कार्रवाई 3 फरवरी को हुई.
ड्रोन गिराए जाने और होर्मुज में जहाज को घेरने की घटनाओं ने क्षेत्रीय तनाव को फिर बढ़ा दिया है. ऐसे वक्त में जब बातचीत की कोशिशें जारी हैं. सवाल उठ रहा है कि क्या यह ड्रोन शूटडाउन किसी बड़े सैन्य टकराव का ट्रिगर पॉइंट बन सकता है. यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि यूएसएस अब्राहम लिंकन से उड़ान भरने वाले F-35C फाइटर जेट ने Shahed-139 मॉडल के ईरानी ड्रोन को मार गिराया. उनके मुताबिक यह कार्रवाई आत्मरक्षा में और जहाज पर मौजूद सैनिकों व स्टाफ की सुरक्षा के लिए की गई.
कैरियर की ओर बढ़ रहा था ड्रोन
CENTCOM के अनुसार ईरानी ड्रोन आक्रामक तरीके से अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर की ओर बढ़ रहा था और उसका इरादा साफ नहीं था. अमेरिकी बलों ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में तनाव कम करने के कई उपाय किए, लेकिन इसके बावजूद ड्रोन जहाज की दिशा में उड़ता रहा. इसके बाद उसे निशाना बनाया गया.
ईरान से करीब 800 किलोमीटर दूर हुआ शूटडाउन
अमेरिकी सेना के मुताबिक यूएसएस अब्राहम लिंकन उस वक्त ईरान के दक्षिणी तट से करीब 800 किलोमीटर दूर अरब सागर में तैनात था. ड्रोन को इसी इलाके में मार गिराया गया. इस घटना में किसी भी अमेरिकी सैनिक के घायल होने या सैन्य उपकरण को नुकसान की सूचना नहीं है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









