
ड्राई शैंपू में ये केमिकल है कैंसर का कारण, जानिए एक्सपर्ट की राय
AajTak
त्वचा विशेषज्ञ डॉ. कबीर सरदाना ने कहा कि बेंजीन एक कैंसर पैदा करने वाला केमिकल है. बेंजीन को कैंसर का कारण माना जाता है और यह एक कार्सिनोजेनिक रसायन (कैंसर पैदा करने वाला पदार्थ) है. उन्होंने आगे कहा- ल्यूकेमिया और अन्य तरह के ब्लड कैंसर लंबे समय तक संपर्क में रहने से होते हैं.
यूनिलीवर के ड्राई शैम्पू के कई ब्रांड्स में खतरनाक केमिकल पाए जाने के बाद हड़कंप की स्थिति है. कंपनी ने अपने प्रोडक्टस को अमेरिकी मार्केट से वापस मंगाया है. इस बीच, लोगों में प्रोडक्ट को लेकर आशंका बढ़ गई है और डर देखा जा रहा है. आजतक ने इस संबंध में RML अस्पताल के निदेशक और त्वचा विशेषज्ञ डॉ. कबीर सरदाना से बातचीत की है और केमिकल के बारे में जानकारी ली है.
त्वचा विशेषज्ञ डॉ. कबीर सरदाना ने कहा कि बेंजीन एक कैंसर पैदा करने वाला केमिकल है. बेंजीन को कैंसर का कारण माना जाता है और यह एक कार्सिनोजेनिक रसायन (कैंसर पैदा करने वाला पदार्थ) है. उन्होंने आगे कहा- ल्यूकेमिया और अन्य तरह के ब्लड कैंसर लंबे समय तक संपर्क में रहने से होते हैं. डॉ. सरदाना कहते हैं कि ड्राई शैंपू आमतौर पर सप्ताह में 2 बार उपयोग किए जाते हैं. हालांकि, ये जरूरत पर निर्भर करता है, लेकिन बेंजीन त्वचा के माध्यम से हानिकारक होता है.
इन उत्पादों को वापस मंगा लेना चाहिए
डॉ. सरदाना ने कहा कि यदि ये प्रोडक्ट भारत में बेचे जाते हैं तो ड्रग रेगुजेलर को तत्काल कदम उठाने चाहिए और इन इन उत्पादों को वापस मंगा लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि कॉस्मेटिक एक्ट के तहत हानिकारक रसायनों के लिए जांच उतनी कठोर नहीं हो सकती, जितनी दवा नियमों के लिए है. उन्होंने ड्राई शैंपू का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद करने का सुझाव दिया है.
कई शैंपू ब्रांड में पाया गया खतरनाक केमिकल
बता दें, कंपनी के कई शैम्पू ब्रांड में बेंजीन नाम का खतरनाक केमिकल पाया गया है, जिससे कैंसर होने का खतरा है. इस वजह से कंपनी ने Dove, Nexxus, Suave, Tigi और Tresemme एयरोसोल समेत कई ड्राई शैम्पू को अमेरिकी बाजार से वापस मंगा लिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










