
ड्राइवर से झगड़ा, मेड की FIR और वीडियोज से भरी पेन ड्राइव... प्रज्वल रेवन्ना के 'सेक्स स्कैंडल' का ऐसे हुआ खुलासा
AajTak
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना विदेश में हैं. इस बीच उनके खिलाफ कथित यौन शोषण के आरोपों की जांच एसआईटी ने शुरू कर दी है. प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ उनके घर काम करने वाली मेड ने यौन शोषण का केस दर्ज करवाया है. उनके कई वीडियो और तस्वीरें भी सामने आने का दावा किया जा रहा है.
हासन सीट से बीजेपी-जेडीएस गठबंधन के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के कथित सेक्स वीडियो ने कर्नाटक की सियासत में भूचाल ला दिया है. मामला सामने आने के बाद जेडीएस ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. फिलहाल, प्रज्वल जर्मनी में हैं.
इस मामले में प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है. ये एफआईआर उनके घर में काम करने वाली एक मेड की शिकायत पर दर्ज की गई है. मेड ने पिता और बेटे पर यौन शोषण का आरोप लगाया था.
हाल ही में हासन में प्रज्वल रेवन्ना के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे थे, जिसमें वो कथित तौर पर महिलाओं का यौन शोषण करते नजर आ रहे थे.
वहीं, इस पूरे मामले की जांच के लिए सिद्धारमैया सरकार ने एसआईटी का गठन किया है. कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर का कहना है कि वीडियो बनाने वाले, उसमें दिखने वाले और इसे वायरल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, प्रज्वल ने दावा किया था कि उनकी छवि खराब करने के लिए वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है.
कर्नाटक महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी ने इसे देश का सबसे बड़ा 'सेक्स स्कैंडल' बताया है. ऐसे में जानते हैं कि कैसे ये पूरा मामला परत दर परत खुलता गया.
जून 2023 का वो मुकदमा

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







