
ड्रग टेस्ट में फेल हुआ शुभमन की टीम का ये क्रिकेटर... लगा अस्थायी बैन, IPL से भी हुई छुट्टी
AajTak
आईपीएल का रोमांच अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. लेकिन इस सीजन की शुरुआत में उस वक्त कई फैंस को झटका लगा था जब दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा अचानक बिना किसी स्पष्ट कारण के भारत से लौटकर अपने देश चले गए थे.
आईपीएल का रोमांच अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. लेकिन इस सीजन की शुरुआत में उस वक्त कई फैंस को झटका लगा था जब दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा अचानक बिना किसी स्पष्ट कारण के भारत से लौटकर अपने देश चले गए थे. उस समय गुजरात टाइटंस की ओर से यह कहा गया कि रबाडा निजी कारणों से अपने घर लौटे हैं. लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा हैरान करने वाला खुलासा हुआ है.
रबाडा ने खुद तोड़ी चुप्पी
खुद कगिसो रबाडा ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है और एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि उन्हें Recreational Drug (मनोरंजन हेतु नशीली दवा) के सेवन के कारण अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है. उनका यह बयान दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर्स एसोसिएशन (SACA) के माध्यम से सार्वजनिक हुआ है.
रबाडा ने कहा, मैंने हाल ही में व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल छोड़कर दक्षिण अफ्रीका लौटने का निर्णय लिया था. इसका कारण ड्रग का सेवन था, जिसकी पुष्टि हुई है. मैं उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जिन्हें मैंने निराश किया है. मैं क्रिकेट खेलने के इस विशेषाधिकार को कभी हल्के में नहीं लूंगा. यह विशेषाधिकार मुझसे और मेरी आकांक्षाओं से कहीं बड़ा है.
यह भी पढ़ें: IPL 2025: गुजरात-हैदराबाद मैच में बवाल... अंपायर से दो बार भिड़ गए कप्तान शुभमन गिल, VIDEO
इस मुश्किल घड़ी में मिले समर्थन पर रबाडा ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका और अपनी आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस का आभार जताया है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












