
ड्रग्स केस: फरार गोसावी के बॉडीगार्ड का दावा- एनसीबी ने सादे कागज पर साइन करवाए
AajTak
क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आर्थर जेल में बंद हैं. उनकी जमानत याचिका दो बार खारिज हो चुकी है. वकील जमानत दिलाने में जुटे हैं. अब सुनवाई 26 अक्टूबर को मुंबई के हाईकोर्ट में होनी है. इस बीच इस केस में नया ट्विस्ट आया है. फरार किरण गोसावी के बॉडीगार्ड प्रभागकर सैल ने सनसनीखेज दावा किया है. प्रभागकर ने दावा किया कि उन्हें पंचनामा पर साइन नहीं करवाया गया बल्कि जबरन खाली कागज पर साइन करवाया गया. प्रभाकर ने रेड के समय कुछ तस्वीरें खींची थी और वीडियो भी बनाए थे. जिन्हें प्रभागकर ने आज तक को दिखाया है. देखें वीडियो.
More Related News













