
डोनाल्ड ट्रंप की FB और YouTube पर वापसी, I'M BACK! लिखकर किया पहला पोस्ट
AajTak
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक (Facebook) और यूट्यूब (YouTube) ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट बहाल कर दिया है. अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में हुई हिंसा के बाद उनके खातों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. वापसी के बाद ट्रंप ने फेसबुक पर पहला मैसेज भी पोस्ट किया है.
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फेसबुक (Facebook) और यू-ट्यूब (YouTube) पर भी वापसी हो गई है. पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वापसी के बाद ट्रंप ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा- I'M BACK! (मैं वापस आ गया हूं).
फेसबुक और इंस्टाग्राम का संचालन करने वाली कंपनी मेटा ने 25 जनवरी 2023 को ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि वह ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट को फिर से शुरू करने जा रहे हैं. इस घोषणा के साथ कंपनी ने यह भी कहा था कि लोगों को राजनेताओं को सुनने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए, लेकिन अगर ट्रंप आगे किसी नियम का उल्लंघन करते हैं तो उन पर इससे ज्यादा सख्त एक्शन लिया जाएगा.
बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध 6 जनवरी 2021 को अमेरिका के कैपिटल हिल (संसद) में हुए हमले के बाद लगाया गया था. सोशल मीडिया कंपनियों ने ट्रम्प के खाते दोबारा बहाल तो कर दिए हैं, लेकिन फिलहाल यह तय नहीं है कि वह अपने खातों का इस्तेमाल करते हुए उन पर पोस्ट करेंगे या नहीं?
चुनावों में साबित हो सकता है 'ट्रंप' कार्ड
फेसबुक और यू-ट्यूब के इस फैसले से डोनाल्ड ट्रंप को काफी फायदा मिल सकता है. क्योंकि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को कैंपेनिंग के लिए पैसे इकट्ठा करने का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है. 2024 में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में ट्रंप को इनसे अच्छी-खासी मदद मिल सकती है.
FB पर ट्रंप के आने के कई मायने

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










