
डोनाल्ड ट्रंप की नई टोपी की क्यों हो रही है इतनी चर्चा, आखिर उस पर ऐसा क्या लिखा है?
AajTak
अमेरिकी राजनीति में डोनाल्ड ट्रंप हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. कभी अपने बयानों की वजह से, कभी अपने फैसलों की वजह से, तो कभी दुनिया पर टैरिफ थोपने की वजह से. इस बार वह चर्चा में हैं अपनी टोपी को लेकर. उनकी लाल ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (MAGA) वाली टोपी तो पहले से ही पहचान बन चुकी है, लेकिन अब उनकी नई टोपी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है.
टोपी पर लिखा क्या है?
नई लाल टोपी पर बड़े अक्षरों में लिखा है – ‘Trump Was Right About Everything’, यानी ‘ट्रंप हर चीज पर सही थे’. 22 अगस्त 2025 को ट्रंप ने यह टोपी पहनकर 2026 फीफा विश्व कप ड्रॉ की घोषणा की थी. तभी से लोग टोपी पर लिखे इन शब्दों के मायने तलाश रहे हैं.
इसके अलावा एक और टोपी का जिक्र हो रहा है, जिसपर ‘Trump 2028’ भी छपा है. अब दोनों ही टोपी पर लिखी बातों पर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. ‘Trump 2028’ को लेकर कुछ लोगों का मानना यह सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि सीधा राजनीतिक संदेश है कि ट्रंप 2028 में भी चुनावी मैदान में उतरने का इशारा कर रहे हैं.यानी यह संदेश अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन को चुनौती देता है, जो किसी भी व्यक्ति को दो बार से अधिक राष्ट्रपति बनने से रोकता है.
लोगों की राय
अमेरिका में उनके इस शौक को लेकर जमकर आलोचना हो रही है.एक अमेरिकन ने सोशल मीडिया पर लिखा-दुनिया के नेताओं के सामने ट्रंप का 'मेड इन चाइना' टोपी वाला मंदिर दिखाना, इस बात की सबसे बड़ी मिसाल है कि वो अब वैश्विक स्तर पर मजाक और शर्मिंदगी का कारण बन चुके हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











