
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, पुनर्वास प्रक्रिया पूरी कर चुके शरणार्थियों की यात्रा की रद्द
AajTak
शरणार्थी प्रोसेसिंग और आगमन की देखरेख करने वाली अमेरिकी एजेंसी ने स्टाफ और स्टेक होल्डर्स को बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका में शरणार्थियों का आगमन अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है. ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से वह लोगों भी प्रभावित हुए हैं जो पहले ही पुर्नवास की प्रक्रिया को पूरा कर चुके थे.
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए शरणार्थी रिसेटलमेंट प्रोग्राम को रद्द कर दिया. साथ ही 27 जनवरी से पहले जिन शरणार्थियों को रिसेटल की मंजूरी दी गई थी, उसे भी ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को रद्द कर दिया है. ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के बाद दुनिया भर की कई जगहों पर हजारों शरणार्थी फंसे हुए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा सोमवार को साइन किए गए आदेशों में निलंबन की बातें कहीं गई हैं. ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से सवाल उठ रहा है कि जिन लोगों को लंबी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अमेरिका जाने की मंजूरी मिली है या मिलने वाली है. या मंजूरी मिलने के बाद अमेरिका के लिए टिकट बुक करा ली है तो उनकी यात्रा पर असर पड़ सकता है.
AP की रिपोर्ट के अनुसार, शरणार्थी प्रोसेसिंग और आगमन की देखरेख करने वाली अमेरिकी एजेंसी ने स्टाफ और स्टेकहोल्डर्स को बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका में शरणार्थियों का आगमन अगली सूचना तक रद्द कर दिया गया है.
16 हजार से अफगानों पर पड़ेगा असर
इस फैसले का असर उन 16 हजार से ज्यादा अफगानों पर भी पड़ेगा, जिन्हें साल 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी वापसी के बाद रिसेटलमेंट की मंजूरी मिली थी. इनमें अमेरिकी सैनिकों के साथ युद्ध में काम करने वाले सक्रिय ड्यूटी पर मौजूद अमेरिकी सैन्य कर्मियों के परिवार के सदस्य भी शामिल हैं.
ट्रंप के आदेश में एजेंसी को 27 जनवरी से पहले सभी प्रोसेसिंग और यात्रा को रोकने का समय दिया गया था. हालांकि, अब ऐसा लगता है कि आदेश में समय को आगे बढ़ा दिया गया है. अभी ये तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बदलाव की वजह क्या था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









