
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, ओहियो के सीनेटर जेडी वेंस होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ओहियो के सीनेटर जेडी वेंस को अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. ट्रंप ने अपने उनके नाम का ऐलान अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में किया है. ट्रंप ने अपने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में एक ऐसे व्यक्ति को चुना है जो कभी उनका आलोचक था. लेकिन बाद में वह उनका सहयोगी बना गया.
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार ओहियो से रिपब्लिकन सीनेटर जेडी वेंस को अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुना है. 39 वर्षीय वेंस एक समय ट्रंप के कट्टर आलोचक थे, लेकिन बाद में वह उनके सहयोगी बन गए. ट्रंप ने रिपब्लिनक उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान एक सोशल मीडिया पोस्ट में किया है.
ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर एक पोस्ट में कहा, "लंबे विचार-विमर्श और सोच-विचार और कई अन्य लोगों की जबरदस्त प्रतिभा को देखते हुए, मैंने फैसला लिया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति का पद संभालने के लिए सबसे सही व्यक्ति ओहियो राज्य के सीनेटर जेडी वेंस हैं."
पूर्व राष्ट्रपति ने वेंस की उपलब्धियों की प्रशंसा कर उनके बायोडाटा का हवाला देते हुए, जिसमें मरीन कॉर्प्स में उनकी सेवा, येल लॉ स्कूल से उनकी डिग्री. जहां उन्होंने लॉ जर्नल के एडिटर और येल लॉ वेटरन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष थे. साथ ही उन्होंने जेडी बुक हिलबिली एलेजी का भी ज्रिक किया जो एक बेस्ट सेलर बुक है. इस पर एक मूवी भी बनी है.
वहीं, जेडी वेंस के चयन से 5 नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप समर्थकों के शामिल होने की संभावना बढ़ सकती है, क्योंकि ओहियो के मूल निवासी 39 वर्षीय, रिपब्लिकन उम्मीदवार के आधार में लोकप्रिय हैं. 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में एक अभियान रैली में ट्रम्प की हत्या के प्रयास में बच जाने के बाद भी यह घोषणा की गई.
द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने अपने साथी के रूप में वेंस के नाम की घोषणा करने से पहले, फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो और नॉर्थ डकोटा के गवर्नर डग बर्गुम से कहा था कि वे इस पद पर नहीं हैं.
कौन हैं जेडी वेंस

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











