
डॉक्टरों ने शख्स के पेट से निकाला जिंदा जीव, आंतों को काट-काटकर कर दिया था घायल
AajTak
मेडिकल प्रोफेशन में डॉक्टरों को कई बार ऐसे केस का सामना करना पड़ता है जिनके बारे में सोचकर ही सिहरन होती है. लेकिन डॉक्टर इन्हें एक चुनौती के रूप में लेते हैं और मरीजों को गंभीर बीमारियों से निजात दिलाते हैं.
मेडिकल प्रोफेशन में डॉक्टरों को कई बार ऐसे केस का सामना करना पड़ता है जिनके बारे में सोचकर ही सिहरन होती है. लेकिन डॉक्टर इन्हें एक चुनौती के रूप में लेते हैं और मरीजों को गंभीर बीमारियों से निजात दिलाते हैं. हाल ही में वियतनाम में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने डॉक्टरों को एक बार फिर भगवान के दर्जे पर खड़ा कर दिया
पेट में मिली 32 सेंटीमीटर लंबी जिंदा ईल
एक 34 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया. अस्पताल में किए गए अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे में पता चला कि व्यक्ति के पेट में एक जिंदा ईल फंसी हुई थी, जो उसकी आंतों में घुस गई थी.
इस वजह से उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी और उसे पेरिटोनिटिस हो गया था. डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी की और ईल को उसके शरीर से निकालने में सफलता प्राप्त की. इस अजीब घटना ने सभी को चौंका दिया और चर्चा का विषय बन गई.
ऑडिटी सेंट्रल वेबसाइट के अनुसार , डॉक्टरों का अनुमान था कि लगभग 32 सेंटीमीटर लंबी ईल किसी तरह इस व्यक्ति के गुदा मार्ग से उसके शरीर में घुस गई और उसकी आंतों तक पहुंच गई.अस्पताल ने तुरंत एक एंडोस्कोपी टीम को तैनात किया, लेकिन वे जिंदा ईल तक पहुंचने में असफल रहे.
डॉक्टर भी रह गए ढंग!

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











