
डेलकर के परिजनों से मिले AAP सांसद संजय सिंह, कहा- कोर्ट की निगरानी में हो जांच
AajTak
संजय सिंह ने कहा प्रशासन एवं एजेंसियों की प्रताड़ना के कारण देश के उच्च सदन के एक सदस्य को आत्महत्या करनी पड़ी. यह उत्पीड़न की पराकाष्ठा है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
दादरा नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर की कथित आत्महत्या के मामले में अब राजनीति ने जोर पकड़ना शुरु कर दिया है. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस प्रकरण की जांच न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग की है. इससे पहले आप सांसद संजय सिंह सूरत एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से दादरा नगर हवेली पहुंचे और दिवंगत सांसद मोहन डेलकर के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी. संजय सिंह ने कहा कि प्रशासन और एजेंसियों की प्रताड़ना के कारण देश की संसद के एक सदस्य को आत्महत्या करनी पड़ी. यह उत्पीड़न की पराकाष्ठा है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए, ताकि दोषियों को सजा मिल सके.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









