
'डेमोग्राफी चेंज इस देश के लिए खतरनाक', घुसपैठियों के मुद्दे पर दंगल में बोले राजनीतिक विश्लेषक संगीत रागी
AajTak
संगीत रागी ने कहा, 'ये मामला बीजेपी या कांग्रेस का नहीं है. कोई व्यक्ति अगर राष्ट्रवाद का मुद्दा उठाता है, घुसपैठियों का मुद्दा उठाता है, रोहिंग्या का मामला उठाए तो ये राजनीति के लिए शुभ संकेत है. कांग्रेस का नेतृत्व जो 70 साल में इस देश को मुस्लिम तुष्टिकरण की तरफ लेकर गया है, वहां कांग्रेस के अंदर से ही लोग खड़े होकर कह रहे हैं कि ये गलत है, मस्जिद अवैध है तो उसे तोड़ा जाना चाहिए.'
आजतक के खास शो 'दंगल' में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश अवैध निर्माण के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार के मंत्री की ओर से उठाए गए सवालों पर राजनीतिक विश्लेषक संगीत रागी ने कहा कि अगर कांग्रेस के भीतर से इस तरह की आवाजें उठ रही हैं तो यह राजनीतिक के लिए शुभ संकेत हैं. उन्होंने लव जिहाद, रोहिंग्या के मुद्दे पर कहा, 'डेमोग्राफी चेंज इस देश के लिए खतरनाक है'.
सरकार की जमीन पर वक्फ बोर्ड ने किया अतिक्रमण'
संगीत रागी ने कहा, 'ये मामला बीजेपी या कांग्रेस का नहीं है. कोई व्यक्ति अगर राष्ट्रवाद का मुद्दा उठाता है, घुसपैठियों का मुद्दा उठाता है, रोहिंग्या का मामला उठाए तो ये राजनीति के लिए शुभ संकेत है. कांग्रेस का नेतृत्व जो 70 साल में इस देश को मुस्लिम तुष्टिकरण की तरफ लेकर गया है, वहां कांग्रेस के अंदर से ही लोग खड़े होकर कह रहे हैं कि ये गलत है, मस्जिद अवैध है तो उसे तोड़ा जाना चाहिए.'
उन्होंने कहा, 'सरकार का मंत्री कह रहा है कि जमीन सरकार की है, वक्फ बोर्ड ने उस पर अतिक्रमण करके मस्जिद खड़ी कर दी है. मामले में 44 सुनवाइयां हो चुकी हैं. आज तक फैसला नहीं हुआ.' बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'ढाई मंजिल से आगे चौथी मंजिल तक जो निर्माण हुआ है वो तो 2018-2019 का मामला है. ऐसे में वो सब चीजें तोड़ी ही जानी चाहिए.' संगीत रागी ने कहा, 'जहां तक रही लव जिहाद और रोहिंग्या की बात तो डेमोग्राफी चेंज इस देश के लिए खतरनाक है.'
'मामला अवैध निर्माण का, हिंदू-मुस्लिम का नहीं'
विधानसभा में अवैध निर्माण पर सवाल उठाने वाले हिमाचल सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा, 'मामला सिर्फ अवैध निर्माण का है. विभिन्न संगठन जो अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं वो इसे हिंदू-मुसलमान का रंग दे रहे हैं. 2010 से अवैध निर्माण शुरू हुआ था. कई बार नोटिस भेजने के बावजूद वो लोग रुक नहीं रहे हैं. सबसे बड़ी गलती अधिकारियों की है.'

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








