
डेनमार्क के शॉपिंग मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों की मौत, मची भगदड़
AajTak
डेनमार्क के कोपेनहेगन में भारी गोलाबारी हुई है. किसी मॉल के अंदर ये फायरिंग की गई है. कई लोगों के घायल होने की खबर है. अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है.
डेनमार्क के कोपेनहेगन में एक मॉल में भारी गोलीबारी हुई है. उस फायरिंग में कई लोगों की मौत की खबर है. पुलिस ने मौके से एक शख्स को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच की जा रही है. अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग घायल हुए है, लेकिन कोपेनहेगन की मेयर इस हमले को काफी गंभीर मान रही हैं.
घटनास्थल से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जहां पर लोग खौफ में इधर से उधर भागते दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि मॉल में जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, लोग बाहर की ओर भागे. जिसे जहां जगह मिली, वो वहां जाकर छिप गया. किसी ने दुकान में शरण ली तो कोई खुली सड़कों पर ही भागता दिख गया. स्थानीय लोगों का बताना है कि गोलियों की काफी तेज आवाज आई थी. उनके मुताबिक तीन से चार बार गोली चलाई गई थी. फायरिंग के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है. लोगों से अपील की गई है कि वे इस इलाके के आसपास ना घूमे. पुलिस की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि इस हमले में कई लोगों की मौत हुई है. लेकिन किसी भी तरह का आंकड़ा जारी करने से अभी बचा जा रहा है.
(फोटो- रॉयटर्स)
वहीं पूरी घटना को लेकर मेयर Sophie Haestorp Andersen का कहना है कि अभी तक ये नहीं मालूम चला है कि कितने लोग घायल हैं या फिर कितनों की मौत हुई है, लेकिन ये हमला चिंता में डालने वाला है, काफी गंभीर मामला है. बड़ी बात ये भी है कि इस रविवार रात साढ़े 11 बजे ब्रिटिश पॉप स्टार हैरी स्टाइल मॉल के करीब ही रॉयल अरीना में एक बड़ा कॉन्सर्ट करने वाले थे. हजारों की संख्या में लोगों को आना था और सभी टिकट बिक भी चुके थे. अभी के लिए पुलिस ने आयोजकों को वो कार्यक्रम करने की इजाजत दे दी है क्योंकि हॉल पहले ही पूरा भर चुका है.
जानकारी ये भी सामने आई है कि घायलों को इलाज के लिए कोपेनहेगन के बड़े अस्पताल Rigshospitalet में एडमिट करवाया जा रहा है. अभी तीन से ज्यादा मरीज अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं. लेकिन आशंका ये जाहिर की जा रही है कि कुछ ही देर में ये आंकड़ा बढ़ सकता है, इसी वजह से अस्पताल में नर्सों और सर्जनों की संख्या बढ़ा दी गई है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









