
डेढ़ साल में 10 लाख को मिली सरकारी नौकरी, रोजगार मेले में PM मोदी ने बांटे 71 हजार नियुक्ति पत्र
AajTak
रोजगार मेले को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में भर्ती महिलाएं हैं और उनकी सरकार का प्रयास है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 26 हफ्ते की मातृत्व अवकाश की नीति उनके करियर में मददगार साबित हुई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले एक या डेढ़ साल में युवाओं को लगभग 10 लाख स्थायी सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं, जो उन्होंने दावा किया कि एक रिकॉर्ड है. रोजगार मेला में भर्ती होने वालों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए, उन्होंने कहा कि पहले कभी किसी सरकार के कार्यकाल में इस तरह "मिशन मोड" में नौकरियां नहीं दी गईं.
वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बांटे नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के 45 जगहों पर आयोजित रोजगार मेले में 71 हजार युवाओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जॉइनिंग लेटर बांटे. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का केंद्र बिंदु युवा आबादी है, और भर्ती प्रक्रिया में ईमानदारी और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है.
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर रहा फोकस
रोजगार मेले में संबोधित करते हुए पीएम ने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में भर्ती महिलाएं हैं और उनकी सरकार का प्रयास है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 26 हफ्ते की मातृत्व अवकाश की नीति उनके करियर में मददगार साबित हुई है. उन्होंने ने यह भी बताया कि 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत बनवाए गए घरों की अधिकांश मालिक महिलाएं हैं.
13 भारतीय भाषाओं में भर्ती परीक्षा दे सकें छात्र

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












