
'डेढ़ साल में पहली बार हंसी हूं, मेरे लिए आज नया साल...', सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोलीं बिलकिस बानो
AajTak
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए बिलकिस बानो ने अपने अधिवक्ता के द्वारा अपना आधिकारिक बयान जारी किया है. बिलकिस ने कहा कि सचमुच में आज मेरे लिए नया साल है.
सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में दोषियों की रिहाई को मंजूरी देने वाले गुजरात सरकार के फैसले को पलटते हुए दोषियों की सजा माफी को रद्द कर दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने सरकार को फटकार लगी है और कहा कि गुजरात सरकार को माफी देने का भी अधिकार नहीं है. अब सभी 11 दोषियों को दो हफ्ते के अंदर सरेंडर करना होगा, जहां से सभी दोषियों को फिर से जेल भेजा जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट का जताया आभार
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए बिलकिस बानो ने अपने अधिवक्ता के द्वारा अपना आधिकारिक बयान जारी किया है. बिलकिस ने कहा कि सचमुच में आज मेरे लिए नया साल है. इस फैसले से मेरी आंखों में आंसू गए और मुझे इससे राहत मिली है. मैंने डेढ़ साल से ज्यादा के बाद आज पहली बार ठीक से हंसी हूं. आज मैंने अपने बच्चों को गले लगा. ऐसा महसूस हो रहा है कि एक पहाड़ जैसा पत्थर मेरे सीने से हट गया और मैं अब चैन की सांस ले रही हूं. मैं माननीय सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे, मेरे बच्चों और महिलाओं को समर्थन और समान न्याय की आशा में उम्मीद जगाई है. बिलकिस ने यह भी कहा कि मैंने पहले भी कहा है और मैं आज फिर से कह रही हूं, मेरी जैसी ये यात्राएं कभी अकेले नहीं की जा सकतीं. मेरे पति और मेरे बच्चे मेरे साथ हैं. मेरे पास ऐसे दोस्त हैं, जिन्होंने नफरत के समय भी मुझे बहुत प्यार दिया और हर मुश्किल मोड़ पर मेरा हाथ थामे रखा. मेरे पास एक असाधारण वकील हैं जो 20 सालों से मेरे साथ चल रही हैं. उन्होंने मुझे कभी न्याय के लिए अपनी उम्मीदें नहीं खोने दीं.
यह भी पढ़ें: बिलकिस बानो के सभी 11 दोषियों को फिर जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की सरकारी सजा माफी
'मैं पूरी तरह टूट गई थी'
उन्होंने आगे कहा कि डेढ़ साल पहले जब 15 अगस्त, 2022 को मेरे परिवार को खत्म करने वाले और मेरे अस्तित्व को आतंकित करने वालों को तुरंत रिहाई दी गई तो मैं पूरी तरह से टूट गई और मुझे लगा कि मेरे साहस खत्म हो गया है, लेकिन मेरे लिए हजारों आम लोग और महिलाएं आगे आईं. वे मेरे साथ खड़े रहे और हजारों लोगों ने मुझे देश भर से पत्र लिखे. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.









