
डेढ़ लाख की उधारी, वापस मांगने पर झगड़ा... मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में मुख्य आरोपी अरेस्ट
AajTak
दरभंगा एसएसपी जे रेड्डी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि इस हत्याकांड को पैसे के लेनदेन को लेकर अंजाम दिया गया. अभी और भी लोगों से पूछताछ की जा रही है और कई अन्य लोगों पर निगरानी रखी जा रही है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल हत्या में प्रयुक्त हथियार औऱ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या मामले में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं. दरभंगा एसएसपी जे रेड्डी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि इस हत्याकांड को पैसे के लेनदेन को लेकर अंजाम दिया गया. अभी और भी लोगों से पूछताछ की जा रही है और कई अन्य लोगों पर निगरानी रखी जा रही है.
एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले को लेकर मोहम्मद कासिम अंसारी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है. उसने मृतक से 2022 में ₹1,00,000 और 2023 में ₹50,000 4 प्रतिशत ब्याज पर उधार लिए थे. इसके बदले में आरोपी ने अपनी जमीन के कागज गिरवी रखे थे. आरोपी की कपड़े की दुकान थी, लेकिन कुछ समय बाद वह बंद हो गई और वह बेरोजगार हो गया. वहीं समय के साथ-साथ ब्याज की रकम बढ़ती जा रही थी. तीन दिन पहले आरोपी अपनी ब्याज की रकम कम कराने के लिए मृतक के पास गया था, लेकिन यहां उसका झगड़ा हो गया. इसकी पुष्टि वहां मौजूद रहे अन्य लोगों ने भी की है.
इसके बाद आरोपी ने 16 जुलाई की रात को करीब 10.30 बजे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मृतक के घर की रेकी की. ये वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है. इस दौरान लाइट कटने का फायदा उठाते हुए पीछे के दरवाजे से मुख्य आरोपी कासिम अपने साथियों के साथ जीतन सहनी के घर में दाखिल हुआ. इसके बाद उनका जीतन सहनी से झगड़ा हुआ. आरोपी ने अपनी जमीन के कागजात वापस मांगे और लॉकर की चाबी मांगी, जिसमें जमीन के कागज रखे थे. इसका मृतक ने विरोध किया तो इन्होंने चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद आरोपी उस लाल अलमारी को लेकर घर से निकले जिसमें कागजात रखे थे, लेकिन वह भारी था तो इन्होंने उसे नजदीकी तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए.
आरोपी के नाखून और कपड़ों से मिले खून के धब्बे
अधिकारी ने बताया कि मोबाइल सीडीआर और एफएसएल टीम के साथ आरोपी के मौके पर होने की पुष्टि हुई है. आरोपी के नाखून और कपड़ों से खून के धब्बे मिले हैं. तमाम सबूतों के आधार पर कासिम अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. और इसके द्वारा बताए गए अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. अन्य लोगों से पूछताछ भी जारी है. हत्या में शामिल फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. तालाब से लाल अलमारी को बरामद कर लिया गया. फिलहाल हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं हुआ है. उसकी अभी तलाश जारी है. इस लाल अलमारी में बहुत सारे कागजात मिले हैं. इसमें एग्रीमेंट आदि कागजात मिले हैं, जिनकी एवज में ब्याज पर पैसे दिए जाते थे. एसएसपी ने बताया कि दो बाइक भी मौके से मिली है. सबूत मिले हैं ये बाइक भी ब्याज के एवज में गिरवी रखी गई थी.
बेरहमी से की गई थी हत्या

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








