
डेट पर लड़की से मिलने के बाद आई 'आफत', ऐसे बचाई शख्स ने जान!
AajTak
Worst Dating experience: टिंडर (Tinder) पर मैच होने के बाद एक शख्स डेट पर लड़की से मिलने रेस्टोरेंट पहुंचा. पर, डेट खत्म होते ही उस पर आफत टूट पड़ी. शख्स ने कैब बुक की. कैब में बैठते ही उसके साथ पहले से मौजूद लोगों ने जमकर मारपीट की. शख्स ने किसी तरह अपनी जान बचाई.
एक शख्स की Tinder ऐप पर एक लड़की से नजदीकियां बढ़ीं. इसके बाद वह उससे मिलने के लिए पहुंच गया. लेकिन, डेट खत्म होने के बाद जो कुछ शख्स के साथ हुआ, वह उसके लिए दु:स्वपन साबित हुआ. दरअसल, डेट खत्म होने के बाद युवक को किडनैप कर लिया गया. उसकी जमकर धुनाई की गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस शख्स को छुड़वाया.
'डेलीमेल' की रिपोर्ट में 36 साल के इस इजराइली शख्स की पहचान उजागर नहीं की गई है. पुलिस के मुताबिक, वह कोलंबिया घूमने गया था. इसी दौरान यह शख्स टिंडर (Tinder) पर मैच होने के बाद एक लड़की से मिलने रेस्टोरेंट पहुंच गया.
डेट पर लड़की से मिलने के बाद इस शख्स ने राइडशेयर (Rideshare) नाम की कंपनी से कैब बुक की. जैसे ही इजराइली शख्स कैब के अंदर घुसा, उसको तीन अन्य लोगों ने जमकर पीटा. इस दौरान लड़की पीछे ही रह गई.
फिर ड्राइवर ने बेतरतीब तरीके से कैब ड्राइव करनी शुरू कर दी. कैब ड्राइवर बहुत ही तेज रफ्तार में सड़क पर फर्राटा भर रहा था. कुछ समय बाद कैब पर पुलिस की नजर भी पड़ गई. इसके बाद कैब एक जगह पर टकरा गई. फिर मौके पर पुलिस पहुंच गई.
कैब की पिछली सीट पर बैठे इजराइली शख्स ने आपबीती पुलिस को बताई. इस शख्स ने कहा कि उसे किडनैप कर पीटा गया और लूटपाट की गई.
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो बंदूक बरामद हुई. वहीं, जिस कैब में इन लोगों ने इजराइली पर्यटक को अपना शिकार बनाया, उसकी नंबर प्लेट भी फर्जी थी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











