
डेटिंग एप से दोस्ती और साजिश, 3 दिन कार में रखी रही लाश... स्विटजरलैंड की महिला के मर्डर की पूरी कहानी
AajTak
दिल्ली में जिस विदेशी महिला का मर्डर हुआ है, उसकी कहानी बेहद सनसनीखेज है. दिल्ली के जनकपुरी में रहने वाले एक युवक ने स्विटजरलैंड की महिला को भारत बुलाया था. दोनों की मुलाकात एक डेटिंग एप पर हुई थी. युवक को शक हो गया था कि महिला के संबंध अन्य लोगों से भी हैं, इसी को लेकर उसने खतरनाक साजिश रच डाली.
दिल्ली के तिलक नगर में विदेशी महिला की हत्या की कहानी काफी सनसनीखेज है. पुलिस ने इस मर्डर केस में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान 30 साल के गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है. वह दिल्ली के जनकपुरी का रहने वाला है. गुरप्रीत ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले एक डेटिंग ऐप के जरिए महिला से दोस्ती हुई थी. इसके बाद से उससे बातें होने लगीं और मिलने भी जाने लगा. उसी ने महिला को स्विटजरलैंड से भारत बुलाया था.
पश्चिमी दिल्ली के होटल में ठहरी थी महिला
इसके बाद उससे फोन पर बात होती रहती थी. चार महीने महिला से मिलने स्विट्जरलैंड भी गया था. गुरप्रीत ने कहा कि उसे इस बात का शक हो गया था कि महिला के अन्य लोगों से भी संबंध हो गए हैं. इसी बात से वह नाराज था.
11 अक्टूबर को महिला स्विट्जरलैंड से दिल्ली आई और यहां पश्चिमी दिल्ली के एक होटल में ठहरी थी. गुरप्रीत ने महिला को होटल से बाहर बुलाया और विष्णु गार्डन इलाके की ओर ले गया. वहां उसने महिला से कहा कि वह उसे सरप्राइज देना चाहता है. इसके बाद गुरप्रीत ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.
दुर्गंध आने लगी तो एमसीडी स्कूल के पास फेंकी लाश
आरोपी गुरप्रीत ने महिला के हाथ-पैर जंजीरों से बांध दिए थे. हत्या के बाद उसने शव को कार में रख दिया. वह शव को ठिकाने लगाने के लिए मौके की तलाश में इलाके में कार घुमाता रहा. उसे लगा कि हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, कहीं वह पकड़ा न जाए, इस वजह से उसने कार अपने घर के पास खड़ी कर दी और लाश को कार में ही रखा रहने दिया. जब काफी दुर्गंध आने लगी तो उसने हत्या के दो दिन बाद शव को एमसीडी स्कूल के पास फेंक दिया.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






