
डूबे गांव-कस्बे, टूटे पहाड़, हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू... कटरा से डोडा तक बारिश और बाढ़ से बेहाल जम्मू, VIDEO
AajTak
जम्मू-कश्मीर के कटरा में अर्धकुमारी के पास वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन में 36 लोगों की मौत और कई घायल हो गए. राहत व बचाव अभियान जारी है क्योंकि आशंका है कि कई लोग अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं. लगातार बारिश से जम्मू-कश्मीर और उत्तर पंजाब में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है. पुल टूट गए, बिजली व मोबाइल नेटवर्क ठप हो गए और 3,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया. स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं.
जम्मू-कश्मीर के कटरा में अर्धकुमारी के पास माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बुधवार को भारी बारिश के बीच हुए एक भयंकर भूस्खलन में करीब 36 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. रेस्क्यू टीमों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है क्योंकि डर है कि मलबे में अभी भी कई लोग फंसे हो सकते हैं.
भारी बारिश ने जम्मू-कश्मीर में कहर मचाया हुआ है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन हुए हैं. जम्मू में कटरा से लेकर डोडा तक महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है. कई पुल टूट गए हैं और बिजली की लाइनें और मोबाइल टॉवर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं. लगातार भारी बारिश के कारण जिले में बाढ़ और जलजमाव के चलते अब तक 3,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है.
गुरुवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल
शिक्षा मंत्री सकीना ईटू ने कहा कि खराब मौसम के कारण जम्मू-कश्मीर के स्कूल और कॉलेज गुरुवार को बंद रहेंगे. भारतीय वायुसेना ने बुधवार को जम्मू और उत्तर पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य के लिए छह हेलिकॉप्टर ऑपरेशन में शामिल किए. अधिकारियों के मुताबिक, गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक से 38 सेना कर्मियों और 10 बीएसएफ कर्मियों को सुरक्षित निकालने के लिए हाई-स्टेक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.
निचले इलाकों से निकाले गए लोग

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








