
डु प्लेसिस के चोटिल होने से घबराईं उनकी पत्नी, शेयर किया भावुक पोस्ट
AajTak
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के एक मैच के दौरान घायल हो गए. क्वेटा ग्लेडिएटर्स के फाफ डु प्लेसिस पेशावर जाल्मी के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए.
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के एक मैच के दौरान घायल हो गए. क्वेटा ग्लेडिएटर्स के फाफ डु प्लेसिस पेशावर जाल्मी के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए. उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया. डु प्लेसिस के चोटिल होने से उनकी पत्नी इमारी घबरा गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा है. इमारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डु प्लेसिस की एक फोटो शेयर की और साथ ही एक स्पेशल मैसेज भी लिखा. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि यह अभी मुझे मार रहा है. जरूर उसकी अस्पताल में जांच होनी चाहिए? बता दें कि डु प्लेसिस पेशावर जाल्मी की पारी के 7वें ओवर में चोटिल हुए. फाफ डु प्लेसिस और मोहम्मद हसनैन बाउंड्री रोकने की कोशिश में एक दूसरे से टकरा गए. हसनैन का घुटना डु प्लेसिस को लगा और वह घायल होकर मैदान पर गिर गए. #FafduPlessis has been sent to hospital for a check-up after he collided with Mohammad Hasnain while fielding in #PSL2021 game.♻️🌀 pic.twitter.com/DMG8cZTsydMore Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












