
डुअल सेल्फी कैमरे के साथ Vivo के नए स्मार्टफोन्स लॉन्च, जानिए कीमत और दूसरी खूबियां
AajTak
Vivo ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Vivo S12 लॉन्च कर दी है. इसमें Vivo S12 और Vivo S12 Pro को लॉन्च किया गया है. इन हैंडसेट्स में MediaTek Dimensity प्रोसेसर और 12GB तक रैम दिया गया है.
Vivo ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Vivo S12 को लॉन्च कर दिया है. इसमें Vivo S12 और Vivo S12 Pro को लॉन्च किया गया है. इन हैंडसेट्स में MediaTek Dimensity प्रोसेसर और 12GB तक रैम दिया गया है.
Vivo S12 इस लाइनअप का अफोर्डेबल वैरिएंट है. इसका डिजाइन प्रो से काफी मिलता-जुलता है. हालांकि, प्रो वैरिएंट में कर्व्ड स्क्रीन दी गई है. Vivo S12 में 6.44-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है.
इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. इसमें प्रो की तरह ही मेमोरी कॉन्फिग्रेशन दी गई है. Vivo S12 में 4,200 mAh की बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है. फोन Android 11 पर बेस्ड OriginOS Ocean पर चलता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











