
डील, डिप्लोमेसी एंड दोस्ती... PM मोदी के अमेरिका दौरे के चीन और रूस के लिए क्या मायने
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा कई मायनों में खास रही है. पीएम मोदी की ये यात्रा इसलिए भी खास रही, क्योंकि ये बताती है कि खट्टे-मीठे रहे भारत-अमेरिका के रिश्तों में अब बदलाव आ रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से लौटने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि भारत और अमेरिका की दोस्ती दुनिया के लिए सबसे जरूरी है. बाइडेन ने ट्वीट किया, 'अमेरिका और भारत की दोस्ती दुनिया में सबसे जरूरी दोस्ती में से एक है. दोनों एक दूसरे के करीब आए हैं. दोनों के रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और गतिशील हुए हैं.'
बाइडेन का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर लिखा, 'मैं आपकी बात से सहमत हूं. हमारे देशों की दोस्ती दुनिया की भलाई की ताकत है.' पीएम मोदी ने ये भी लिखा कि इस यात्रा से दोनों देशों का रिश्ता और भी मजबूत होगा.
व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच डिफेंस, स्पेस और ट्रेड जैसे प्रमुख क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए.
पीएम मोदी की ये यात्रा इसलिए भी खास रही, क्योंकि ये बताती है कि खट्टे-मीठे रहे भारत-अमेरिका के रिश्तों में अब बदलाव आ रहा है. दोनों के रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा गहरे हुए हैं. पीएम मोदी ये यात्रा इसलिए भी खास रही, क्योंकि इस पर दुनियाभर की नजरें टिकी थीं. इस यात्रा से सबसे ज्यादा मिर्ची चीन को लगी. उसने तो साफ-साफ कह दिया कि चीन का मुकाबला करने के लिए अमेरिका, भारत से दोस्ती बढ़ा रहा है.
चीन के खिलाफ साथ आ रहे भारत-अमेरिका?
बीते कुछ सालों में चीन, अमेरिका के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है. चीन को लेकर माना जाता रहा है कि वही भविष्य में अमेरिका को टक्कर दे सकता है. बात चाहे फिर मजबूत अर्थव्यवस्था की हो या फिर मजबूत सेना की. दोनों ही मामलों में चीन अब अमेरिका को टक्कर दे रहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











