
'डिब्बे में रुपये डालो,10 गुना कर देंगे' कहकर महिलाओं को ठगने वाले 'तांत्रिक' गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
AajTak
वडोदरा से ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां फर्जी तांत्रिक बनकर एक गिरोह सिर्फ महिलाओं को ठगता था. तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर लोगों को 10 गुना रुपए देने का लालच देकर ठगने वाले गिरोह के 6 आरोपियों को वडोडरा क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है.
गुजरात के वडोदरा जिले से ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां पर फर्जी तांत्रिक बनकर एक गिरोह सिर्फ महिलाओं को ठगता था. तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर लोगों को 10 गुना रुपए देने का लालच देकर ठगने वाले गिरोह के 6 आरोपियों को वडोडरा क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 6 वारदातों को सुलझाया है.
किसी ने लोन लेकर तो किसी ने जमीन गिरवी रखकर दिए थे पैसे
इस गिरोह के झांसे में आकर एक व्यक्ति ने एक का डबल और दस गुना करने के चक्कर में 11 लाख रुपये का लोन लिया था. इसके अलावा किसी ने अपनी जमीन तक गिरवी रखकर पैसे दिए थे. जो इन ठगों ने हड़प लिए.
शहर में पिछले तीन महीने से एक गिरोह एक्टिव था जिसमें आरोपी राजू, अशोक, अरविंद, महाराज और महेश जैसे झूठे नाम बताकर तांत्रिक विधि की बात कर के लोगों को ठगते थे. पुलिस ने बताया कि यह गिरोह लोगों को यह कहकर विश्वास में लेता था कि बक्से में रखा पैसा दोगुना या 10 गुना हो जाएगा.
दो महीने बाद खोला बक्सा तो निकले नारियल
अहमदाबाद में रहने वाली एक महिला को माताजी की फोटो वाले सिक्के के लिए 10 गुना रुपये देने का लालच दिया गया.महिला ने बक्से में 30 हजार रुपये रख दिये और उसे दो माह बाद बक्सा खोलने को कहा गया. दो महीने बाद महिला ने डिब्बा खोला तो उसमें से सिर्फ 3 नारियल निकले.ये आरोपी धोखाधड़ी करने के लिए ज्यादातर महिलाओं को निशाना बनाते हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










