
डिब्बा खोला और ब्लूबेरी खा ली... ऑनलाइन सामान मंगाते हैं तो ये वीडियो जरूर देखिए!
AajTak
सोशल मीडिया पर फूड डिलीवरी को लेकर कई तरह के वीडियो हमेशा ही वायरल होते हैं. लेकिन कई बार कुछ वीडियो आपको हैरान कर देते हैं. वीडियो में देखा जा रहा है कि डिलीवरी बॉय ऑर्डर हुए फल को खोलकर खा लेता है.
अगर आप भी ऑनलाइन या इंस्टेंट फूड डिलीवरी ऐप से सामान मंगवाते हैं तो यह वीडियो आपके लिए ही है. इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. इसमें देखा जा रहा है कि एक डिलीवरी बॉय ने स्टोर से सामान लेने के बाद उसे खोल वहीं खा लिया और बाकी बचा सामान पैक कर डिलीवरी के लिए भेज दिया. वहां पर मौजूद अन्य डिलीवरी बॉय ने इसका वीडियो बनाया लेकिन बावजूद इसके वह इस हरकत को दोहराता नजर आया. वीडियो देखने के बाद से लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
ब्लूबेरी निकालकर खाने लगा डिलीवरी बॉय
जो लोग हमेशा ही किचन और खाने पीने का सामान ऑनलाइन मंगवाते हैं. वीडियो में देखा जा रहा है कि ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी स्टोर के बाहर एक डिलीवरी पार्टनर अपने बैग से ब्लूबेरी निकालकर खाता दिखाई दे रहा है. गौर करने वाली बात यह है कि ये ब्लूबेरी वहीं है जो, ग्राहक को पहुंचानी थी. वीडियो में वह बड़े आराम से डिलीवरी बॉय अपने थैले या बैग से इसे निकालता है और इसमें से कुछ ब्लूबेरी निकालकर खाने लगता है, इसके बाद वो पैकेट को उसी तरह रख देता है.
ऑर्डर डिलीवर करने से पहले ब्लू बैरी निकाल कर खा लिया यह ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का कारनामा देखिए !! क्या ब्लिंकिट वालों यही है कस्टमर के सामान की सुरक्षा।। pic.twitter.com/HmUvYAo0Pl
कैमरे देख भी नहीं आई शर्म
डिलीवरी बॉय के इस हरकत को कैमरामैन ने रिकॉर्ड कर लिया. इतना ही नहीं कैमरामैन कंपनी के स्टोर में जाकर भी वीडियो रिकॉर्ड करता है और जब बाहर आता है तो भी डिलीवरी बॉय कैमरे पर पोज देने लगता है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसे लेकर यूजर्स का गुस्सा बढ़ गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












