
'डिप्रेशन में हूं, मरने के लिए मैं खुद जिम्मेदार...,' IIT हैदराबाद की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड किया
AajTak
आईआईटी हैदराबाद में एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया है. छात्रा को हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका पाया गया. पुलिस के मुताबिक, ममता के कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें छात्रा ने कहा है कि वो मानसिक तनाव में यह कदम उठा रही है. छात्रा का हाल ही में एडमिशन हुआ था और दो सप्ताह पहले ही यूनिवर्सिटी पहुंची थी.
हैदराबाद में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की एक छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. दो दिन पहले ही छात्रा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने पहुंची थी. मौके पर दो सुसाइड नोट मिले हैं. एक अंग्रेजी में लिखा है और दूसरा ओडिशा की स्थानीय भाषा में. छात्रा ने घटना के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है.
ओडिशा की रहने वाली ममता नायक (21 साल) आईआईटी हैदराबाद में एमटेक फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी. पिछले कुछ दिन से वो मानसिक तनाव में थी. पुलिस के अनुसार, महिला छात्रावास की चौथी मंजिल पर एक लड़की अपने कमरे में फंदे पर लटकी हुई मिली है. लड़की की पहचान एम.टेक प्रथम वर्ष की छात्रा ममता नायक के रूप में हुई.
27 जुलाई को यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने पहुंची थी ममता
ममता ने 27 जुलाई को यूनिवर्सिटी जॉइन किया था. वो ओडिशा की मूल निवासी थी. दो सुसाइड नोट मिले हैं. एक ओडिशा की भाषा में और दूसरा अंग्रेजी में लिखा हुआ है. सुसाइड नोट में लिखा था कि उसने डिप्रेशन के कारण आत्महत्या की है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए संगारेड्डी सरकारी अस्पताल भेजा गया है. एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आगे की जांच की जाएगी.
आजमगढ़ में छात्रा की सुसाइड के बाद गाजियाबाद में स्कूल बंद का विरोध, पेरेंट्स ने CM को लिखा पत्र
क्या लिखा सुसाइड नोट में...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










