
डिप्रेशन का नया इलाज हो सकता है Laughing gas, स्टडी में आए बेहतर रिजल्ट
AajTak
आप सभी ने सुना या देखा होगा कि लॉफिंग गैस सूंघने पर आदमी बहुत देर तक हंसता रहता है. लेकिन लॉफिंग गैस आपके डिप्रेशन को भी कम कर सकता है, क्या आप ये जानते हैं? एक नई स्टडी में पता चला है कि लॉफिंग गैस से डिप्रेशन का इलाज करने से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. डिप्रेशन के शिकार जो लोग इस स्टडी में शामिल थे, उन्हें लॉफिंग गैस की छोटी डोज दी गई. दो हफ्ते बाद उन्हें डिप्रेशन से बाहर निकलने में काफी ज्यादा मदद मिली. अब वो लोग बेहतर महसूस कर रहे हैं.
आप सभी ने सुना या देखा होगा कि लॉफिंग गैस सूंघने पर आदमी बहुत देर तक हंसता रहता है. लेकिन लॉफिंग गैस आपके डिप्रेशन को भी कम कर सकता है, क्या आप ये जानते हैं? एक नई स्टडी में पता चला है कि लॉफिंग गैस से डिप्रेशन का इलाज करने से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. डिप्रेशन के शिकार जो लोग इस स्टडी में शामिल थे, उन्हें लॉफिंग गैस की छोटी डोज दी गई. दो हफ्ते बाद उन्हें डिप्रेशन से बाहर निकलने में काफी ज्यादा मदद मिली. अब वो लोग बेहतर महसूस कर रहे हैं. (फोटोःगेटी) यह बात बहुत पहले से वैज्ञानिकों की जानकारी में है कि लॉफिंग गैस (Laughing Gas) यानी नाइट्रस ऑक्साइड (Nitrous Oxide) की छोटी डोज मूड सही करती है और दर्द में आराम देती है. लेकिन दिक्कत ये थी कि इसका असर सिर्फ गैस के शरीर में रहने तक ही होता था. लॉफिंग गैस को सबसे सामान्य एनस्थेटिक्स (Anaesthetics) यानी बेहोश करने वाली दवाओं में गिना जाता है. अक्सर डॉक्टर्स इनका उपयोग दांतों की सर्जरी और पैरामेडिक्स में करते हैं. यह छोटे कैप्सूल्स में अवैध रूप से बाजार में भी मिलती है. (फोटोःगेटी) अब यह जानते हैं कि लॉफिंग गैस कैसे डिप्रेशन में आराम देती है. हमारे शरीर में एक खास तरह के नर्वस सेल्स यानी तंत्रिका कोशिकाएं होती हैं, जिन्हें एन-मिथाइल-डी-एस्पारटेट (N-methyl-D-aspartate या NMDA) कहते हैं. लॉफिंग गैस इन तंत्रिका कोशिकाओं के मॉलिक्यूल्स को ब्लॉक कर देता है. ठीक ऐसा ही काम केटामाइन (Ketamine) करता है. केटामाइन की बड़ी डोज से भी लोगों को बेहोश या सुन्न किया जाता है. यह दवा भी डिप्रेशन में काम आती है. हाल ही में केटामाइन जैसे रसायन को इंट्रानेसल स्प्रे ट्रीटमेंट के लिए अनुमति दी गई है. (फोटोःगेटी)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











