
डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, धुएं से भरा केबिन और हवा में अटकी सांसें
AajTak
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गए. लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनके हेलिकॉप्टर में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण राजधानी के अमौसी एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गए. लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनके हेलिकॉप्टर में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण राजधानी के अमौसी एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.
जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री लखनऊ के ला मार्ट्स (La Marts) मैदान से कौशांबी जाने के लिए रवाना हुए थे. उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद हेलिकॉप्टर के केबिन में अचानक धुआं भरने लगा और डिस्प्ले अचानक बंद हो गई. जिससे अंदर बैठे लोगों में हड़कंप मच गया.
पायलट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत लखनऊ एटीसी से संपर्क किया और अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी.इमरजेंसी लैंडिंग के समय एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. जैसे ही हेलिकॉप्टर जमीन पर उतरा, सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने तुरंत उसे घेर लिया और उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्राथमिक जांच में इसे तकनीकी खराबी बताया जा रहा है, जिसकी विस्तृत जांच तकनीकी विशेषज्ञों की टीम कर रही है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









